• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किये भाजपा सरकार ने: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड से गरीबों और निराश्रित को बचाने के लिये पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किये हैं।

श्री यादव ने बुधवार को कहा कि कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन बेहाल है। गरीब जनता से लेकर आम लोगों को जान बचाने के लाले पड़ गए है। पूरे प्रदेश में सर्दी की चपेट में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की तरफ से लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

उन्होने (Akhilesh Yadav) कहा कि सरकारी आदेश सिर्फ दिखावटी है। रैन बसेरे कहीं भी दिखाई नहीं देते है। न कहीं अलाव का इंतजाम है और न कहीं गर्म कपड़े और कम्बल का वितरण हो रहा है। एक तरफ मौसम का सितम दूसरी तरफ सरकारी संवेदनहीनता गरीबों की जान पर भारी पड़ रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार में गरीबों और आम लोगों को कम्बल और गर्म कपड़ों का वितरण कराया जाता था। शहरों, गांवों, नुक्कड़ और चौराहों पर अलाव जलाया जाता था। लेकिन इस सरकार में सिर्फ जुबानी आदेश जारी करने के अलावा कहीं कोई काम नहीं हो रहा है।

उन्होने कहा कि शीत लहर में इन दिनों किसानों की जान आफत में है। आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। खुले खेतों में ठंड से कंपकपाते किसानों का दर्द इस भाजपा सरकार को महसूस नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार को गरीबों की कतई फिक्र नहीं है, उसे तो बस बड़े धनी लोगों की सुविधाओं की ही चिंता है। भाजपा सरकार ने जिस तरह कोरोना संक्रमण काल में लोगों को अनाथ छोड़ दिया था उसी तरह आज केवल रेड एलर्ट जारी कर सरकार हाथ पर हाथ धर कर गर्म एसी के कमरों में आराम कर रही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

नगर विकास मंत्री ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Next Post

मेरी टी-शर्ट नही बल्कि किसान के बेटे की फटी शर्ट पर पूछें सवाल: राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

27/07/2026
AK Sharma
Main Slider

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को बेहतर बिजली देना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

27/07/2026
CM Yogi
Main Slider

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

27/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: केशव मौर्य

27/07/2026
Next Post
Rahul Gandhi

मेरी टी-शर्ट नही बल्कि किसान के बेटे की फटी शर्ट पर पूछें सवाल: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Basant Panchami

बसंत पंचमी की पूजा में करें ये काम, खुल जाएंगे सफलता के द्वार

14/02/2024
bus overturn

उमरा करने मक्का जा रहे यात्रियों से भरी बस पुल से टकराई, 20 की मौत

28/03/2023
beaten

पुरानी रंजिश के चलते किसान को पीटकर किया लहूलुहान, मुकदमा दर्ज

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version