• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच फोन टेपिंग मामले में गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नई गाइडलाइन जारी New guideline released

नई गाइडलाइन जारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फोन टेपिंग मामले में राज्य के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों ने बताया कि मामले में गृह मंत्रालय ने राजस्थान के प्रमुख सचिव से रिपोर्ट तलब की है। भाजपा ने इसे निजता का हनन बताया था। केंद्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव से इस मामले में रिपोर्ट तलब की। एक अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने मुख्य सचिव से कहा है कि गहलोत सरकार के खिलाफ कथित साजिश के सिलसिले में दो ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद फोन टैपिंग के आरोपों को लेकर रिपोर्ट सौंपी जाए। राजस्थान पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गहलोत सरकार के खिलाफ साजिश रचे जाने को लेकर दो ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अमेरिका में कोरोना से 1.40 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार

एसीबी के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने मामला दर्ज किया है। एफआइआर में कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा और गजेंद्र सिंह तथा एक तीसरे व्यक्ति संजय जैन के बीच बातचीत का विवरण है। कांग्रेस का दावा है कि ये केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय कथित रूप से लीक हुई ऑडियो बातचीत मामले पर कड़ी नजर रख रहा है, जिसकी राजस्थान पुलिस जांच कर रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ऑडियो राजस्थान में गहलोत सरकार को गिराने के लिए संजय जैन के साथ भंवर लाल शर्मा की बातचीत की है। कथित बातचीत लगभग 30 विधायकों को लेकर है जिसमें भंवर लाल शर्मा और संजय जैन एक दूसरे से बात कर रहे हैं। इस ऑडियो क्लिप की जांच के लिए एसओजी की टीम मानेसर स्थित होटल पहुंची थी लेकिन वहां भंवरलाल शर्मा नहीं मिले।

भाजपा ने बताया था निजता का हनन

बता दें कि जिस टेप को लेकर कांग्रेस भाजपा का पर्दाफाश करने का दावा कर रही थी। भाजपा ने उस पर ही सवाल खड़े किए थे। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि राजस्थान सरकार सबकी निजता का हनन कर रही है। जब राज्य में लोग कोरोना काल में वेंटिलेटर के लिए तरस रहे हैं तो कांग्रेस विधायक स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से तालाब बनी सड़कें, यूथ कांग्रेस के दफ्तर में भरा पानी

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बताएं संजय जैन कौन है? हम इसे  झूठ मानते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि क्या भाजपा ही सबकुछ कंट्रोल कर रही है? बिल्कुल नहीं, ये उनके पाप हैं। कांग्रेस घर में ही साजिश रची गई। हम लगातार कह रहे हैं कि ऑडियो टेप फर्जी है। संबित पात्रा ने फोन टेपिंग मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि फोन टेपिंग मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए कि मानक प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं।

Tags: Ministry of home affairsphone tapping issue in RajasthansRajsthan political crisisगृह मंत्रालय
Previous Post

कोरोना काल में पर्यटकों को लुभाने में कुतुब मीनार है सबसे आगे

Next Post

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 18 घायल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
Next Post
दुर्घटनाग्रस्त

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 18 घायल

यह भी पढ़ें

Post Office

पोस्ट ऑफिस की इस बंपर स्कीम में करें निवेश, इतने दिन में पैसा होगा डबल

10/12/2023
Dry cough syrup

सर्दियां आते ही सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान? तो ऐसे करें उपाय

09/11/2021

मातृ शक्ति की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का भाव दैनिक जीवन में उतारें : सीएम योगी

10/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version