• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या में 1.12 करोड़ भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

Writer D by Writer D
21/03/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला (Ramlalla) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से दर्शन-पूजन के लिए यहां आने वाले भक्तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 22 जनवरी से 20 मार्च तक एक करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला (Ramlalla) के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन मंदिर में औसतन एक से सवा लाख रामभक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं अयोध्या में आयोजित होने वाले पर्वों और मंगलवार को यह संख्या और बढ़ जाती है।

राज्य पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में जबसे दीपोत्सव प्रारंभ हुआ है, उसके बाद से अयोध्या में भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में कुल 1,78,57,858 श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इनमें 1,78,32,717 भारतीय एवं 25,141 विदेशी शामिल हैं। वर्ष 2018 में 1,95,34,824 भारतीय एवं 28,335 विदेशी नागरिकों ने रामनगरी में दर्शन किया। इस प्रकार वर्ष 2018 में कुल 1,95,63,159 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन-पूजन किया। वर्ष 2019 में 2,04,63,403 भारतीय एवं 28,331 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 2,04,91,724 श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किया।

वर्ष 2020 में कोरोना के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखने को मिली। इस वर्ष 61,93,537 भारतीय एवं 2,611 विदेशी श्रद्धालुओं को मिलाकर कुल 61,96,148 श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2021 में 1,57,43,359 भारतीय एवं 431 विदेशी पर्यटकों ने अयोध्या में दर्शन पूजन किया। वर्ष 2022 में 2,21,12,402 भारतीय एवं 26,403 विदेशी पर्यटक अयोध्या पहुंचे। वर्ष 2023 में 5,75,07,005 भारतीय और 8,418 विदेशी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

भारतीय संविधान को मजबूत करने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान: सीएम भजनलाल

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से अयोध्या में रोजी-रोजगार में भी तेजी से वृद्धि होने लगी है। अब अयोध्या की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खान-पान, होटल-रेस्टोरेंट, सजावटी सामानों की दुकानों पर सैलानियों की भीड़ अब आम हो चली है। लोगों का मानना है कि 22 जनवरी को जबसे रामलला विराजमान हुए हैं, यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं व विदेशी पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है।

इसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) तेजी से अयोध्या का विकास करने में लगी है। अयोध्या को फोर लेन व सिक्स लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। विश्वस्तरीय हवाई अड्डा व रेलवे स्टेशन का निर्माण किया गया है। इसके अलावा तमाम अन्य सुविधाएं भी अयोध्या में विकसित की जा रही हैं।

Tags: ayodhya newsramlalla darshanramlalla pran pratishthaup news
Previous Post

जेल में बंद आजम खान को बड़ी राहत, इस मामले में रामुपर कोर्ट ने किया बरी

Next Post

लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
Next Post
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth

करवा चौथ पर इन नियमों का रखें ध्यान, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

10/10/2024
pm modi

पीएम मोदी केवड़िया के लिए आठ ट्रेनों को दिखायेंगे हरी झंडी

15/01/2021

टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का स्वाद, भिंडी के भी चढ़े भाव

25/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version