• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 माह की बच्ची को मिली रेलवे में नौकरी, जानिए वजह

Writer D by Writer D
05/07/2022
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Railway
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल में 10 माह की बच्ची की नौकरी मिल गई है। रेलवे (Railway) ने बच्ची का रजिस्ट्रेशन भी कर लिया है। दरअसल, बच्ची के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। उनकी जगह बच्ची को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

सोमवार को रेलवे प्रशासन ने माइनर रजिस्ट्रेशन कराया। रायपुर रेल मंडल में यह पहला अवसर है, जब इतनी छोटी बच्ची का अनुकंपा नियुक्ति देने माइनर रजिस्ट्रेशन किया गया हो। इस मौके पर बच्ची के दादा-दादी, मौसी, चाचा भी मौजद रहे। उन्हें बताया गया कि बच्ची को किस तरह नौकरी मिलेगी और अब से वह काम करेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने बताया कि छोटी बच्ची के अंगूठे का निशान लेकर प्रक्रिया पूरी कराई गई है। बच्चे के पिता राजेंद्र कुमार पीपी यार्ड भिलाई में सहायक पद पर कार्यरत थे। 1 जून को रायपुर जिले के मंदिर हसौद के नजदीक एक भीषण सड़क दुर्घटना में बच्ची के माता-पिता की मौत हो गई।

दुर्घटना के समय बच्ची भी अपने माता-पिता के साथ बाइक पर मौजूद थीं, लेकिन ईश्वर की कृपा से वह सुरक्षित है। रायपुर रेल मंडल द्वारा विभाग के मृत कर्मचारी के परिजनों को नियमानुसार सभी सहायता और फंड दिए गए हैं। वहीं नौकरी के लिए पहल की गई है।

कब मिलेगी नौकरी

उदय कुमार भारती ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कराने राजेंद्र के घर अधिकारियों एवं कल्याण निरीक्षक फरीद निसार अहमद गए थे। राजेंद्र के परिजनों ने कार्मिक अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में मिलने का आग्रह किया।

लालू यादव की हालत स्थिर, पीएम मोदी ने तेजस्वी को फोन कर जाना हाल

रेलवे अफसर ने भी मानवीय पहल दिखाते हुए परिजनों को बुलाया। बच्ची के दादा-दादी, मौसी, चाचा रायपुर रेल मंडल कार्यालय आए थे। बच्ची का रजिस्ट्रेशन किया गया है और जब वह बालिग हो जाएगी, तब उसकी योग्यता के अनुसार उसे रेलवे में नौकरी दी जाएगी। इस तरह 10 माह की बच्ची की इंडियन रेलवे में नौकरी पक्की हो गई है।

Tags: Chattisgarh Newsjobs in railwayNational newsrailwayrecruitment in railway
Previous Post

सीएम योगी ने पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Next Post

क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!, फिल्म काली की निर्माता को अयोध्या के महंत ने दी धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Kali

क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए!, फिल्म काली की निर्माता को अयोध्या के महंत ने दी धमकी

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

दही से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती, एसर करें इस्तेमाल

19/07/2024
स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान

फ्रांस से मैनपुरी के दीपक चौहान लेकर आए राफेल, किया देश का नाम रोशन, परिवार में जश्न

29/07/2020
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के सेट पर शूट किया दिवाली स्पेशल एपिसोड

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version