• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब कानपुर के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
15/05/2024
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Schools

10 schools of Kanpur received bomb threat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। राजधानी लखनऊ के आठ स्कूलों (Schools) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिली है। स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिलने से खलबली मच गई है। सोमवार को एक स्कूल (School) को ईमेल पहुंचा जिसके बाद पूरे परिसर को बम निरोधक दस्ते से चेक कराया गया। इस बीच मंगलवार को नौ और स्कूलों को धमकी मिली है।

डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को केडीएमए स्कूल (KDMA School) को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर की बम व डॉग स्क्वाड से जांच कराई गई। मंगलवार को गुलमोहर पब्लिक स्कूल में धमकी का ई-मेल आया है। बुधवार को स्कूल खुलने पर वहां की भी चेकिंग कराई जाएगी। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि कौशलपुरी के सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की प्रिसिंपल को भी धमकी भरा ई-मेल आया है।

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि बिठूर क्षेत्र के चिंटल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा शहर के छह और स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते भेजकर चेकिंग कराई जाएगी। साथ ही ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए टीमें लग गई हैं।

दिल्ली-NCR के 50 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूलों को धमकी भरा जो मेल आया है, वह अंग्रेजी भाषा है। इसमें कई उर्दू शब्दों को इस्तेमाल किया गया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि भारत से यदि कोई ई-मेल भेजा जाता है तो उसमें आईएन लिखा होता है लेकिन धमकी भरे ई-मेल में यूएन लिखा है। अब तक गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूलों व प्रतिष्ठानों में धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। पुलिस की जांच में यह सभी फर्जी पाए गए हैं।

Tags: bomb threatcrime newskanpur newsup news
Previous Post

फेसबुक और इंस्टाग्राम फिर हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

Next Post

‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ से सम्मानित हुई शबाना आजमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: पैसों के दुरुपयोग पर होगी सख्ती दण्डात्मक कार्यवाही: केशव प्रसाद

28/05/2026
Next Post
Shabana Azmi

'फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन' से सम्मानित हुई शबाना आजमी

यह भी पढ़ें

Kokilaben

शो ‘साथ निभाना साथिया’ का मजेदार वीडियो ‘रसोड़े में कौन था?’ वायरल

26/08/2020
CM Yogi

समस्या के समाधान में हीलाहवाली पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

01/08/2023
IND vs SL: Team India in the final of Asia Cup

IND vs SL: टीम इंडिया के सामने श्रीलंका भी पस्त, जबरदस्त जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह

12/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version