• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR के 50 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा गया

Writer D by Writer D
01/05/2024
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Threat Mail

Threat to bomb 40 schools in Delhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली और नोएडा के 50 से अधिक स्कूलों (Schools) को धमकी भरे ईमेल किए गए हैं, जिसमें इन स्कूलों में बम रखे होने की खबर से हड़कंप मच गया है। इनमें द्वारका का DPS, मयूर विहार का मदर मैरी और नई दिल्ली के संस्कृति स्कूल के अलावा नोएडा के डीपीएस जैसे हाई प्रोफाइल स्कूल शामिल हैं। इस धमकी के बाद छात्रों को आनन-फानन में घर भेज दिया गया है। पुलिस ने अभिभावकों से कहा है कि वे इस स्थिति में बिल्कुल नहीं घबराएं।

स्कूलों (Schools)  में बम की धमकी मिलने पर नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि हमने सभी स्कूलों की तलाशी ली है लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में बम की सूचना मिलने के बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंची। छात्रों को घर भेज दिया गया है। बमनिरोधक दस्ते की मदद से स्कूलों में तलाशी की जा रही है।

इन स्कूलों (Schools) को मिला धमकी भरा मेल

1- द्वारका का डीपीएस स्कूल
2- रोहिणी का डीपीएस स्कूल
3- वसंत कुंज का डीपीएस स्कूल
4- नोएडा का डीपीएस स्कूल
5- दक्षिण पश्चिम दिल्ली का डीएवी स्कूल
6- पूर्वी दिल्ली का डीएवी स्कूल
7- पीतमपुरा का डीएवी स्कूल
8- नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल
9- मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल
10- पुष्प विहार का एमिटी स्कूल
11- नजफगढ़ का ग्रीन वैली स्कूल

‘एक Email कई स्कूलों (Schools) को भेजा गया’

दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बुधवार सुबह दिल्ली के कई स्कूलों (Schools) को बम की धमकी भरे ईमेल किए गए। ईमेल के आईपी एड्रेस से लगता है कि ये ईमेल देश से बाहर से किया गया है। मामले में जांच जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगह ईमेल आए हैं। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

भूकंप से डोली घाटी की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

बता दें कि दिल्ली के स्कूलों को अक्सर इसी तरह धमकी भरे ईमेल किए जाते रहे हैं। फरवरी महीने में दिल्ली के आरकेपुरम स्थित डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को इसी तरह का ईमेल किया गया था। साकेत के एमिटी स्कूल को भी फरवरी में इसी तरह का ईमेल किया गया था। इस ईमेल में स्कूल से पैसे भी मांगे गए थे।

Tags: amity schoolbomb threatscrime newsdelhi newsDelhi Policedpsgreen valley schoolmother merry schoolNational news
Previous Post

भूकंप से डोली घाटी की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Next Post

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
LPG gas cylinder

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर

यह भी पढ़ें

दिल्ली का होगा अपना शिक्षा बोर्ड

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, आप विधायकों ने कृषि कानूनों कि प्रतियां फाड़ी

17/12/2020
jet airways

Jet airways फिर लौटेगी रनवे पर, हजारों को देगी रोजगार

20/10/2020

जरूरत के अनुसार न किया जाए ये काम, तो जिंदगी भर भुगतता है इंसान

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version