• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामोत्सव 2024: रामघाट पर जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशबू

Writer D by Writer D
16/01/2024
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
108 feet long Incense Stick

108 feet long Incense Stick

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में वो शुभ वेला करीब आ गई है। नए राम मंदिर में रामलला (Ramlalla) की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गए हैं। आज प्रायश्चित्त और कर्मकूटि पूजन अनुष्ठान से आरंभ हो गया है और 21 जनवरी तक चलता रहेगा। रामलला की प्रतिमा 18 जनवरी को गर्भगृह में निर्धारित आसन पर स्थापित कर दी जाएगी। पिछले 70 वर्षों से पूजित वर्तमान प्रतिमा को भी नए मंदिर के गर्भगृह में ही रखा जाएगा।

गुजरात से आई 108 फीट लंबी अगरबत्ती (Incense Stick)  जलाई गई

गुजरात से आई 108 फीट लंबी अगरबत्ती (Incense Stick) को मंगलवार को अयोध्या में जलाया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज की मौजूदगी में इस अगरबत्ती को जलाया गया। यह अगरबत्ती पर्यावरण के अनुकूल है। यह करीब डेढ़ महीने तक चलेगी और इसकी सुगंध कई किलोमीटर तक फैलेगी। इस अगरबत्ती का वजन 3,610 किलोग्राम है और यह लगभग 3।5 फीट चौड़ी है। अगरबत्ती (Incense Stick) तैयार करने वाले वडोदरा के विहा भरवाड ने बताया, 376 किलोग्राम गुग्गुल (गोंद राल), 376 किलोग्राम नारियल के गोले, 190 किलोग्राम घी, 1,470 किलोग्राम गाय का गोबर, 420 किलोग्राम जड़ी-बूटियों को मिलाकर अगरबत्ती को तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई दिल्ली में प्रतिष्ठित कुतुब मीनार की लगभग आधी है।

#WATCH | The 108-feet incense stick, that reached from Gujarat, was lit in the presence of Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra President Mahant Nrityagopal Das ji Maharaj pic.twitter.com/ftQZBgjaXt

— ANI (@ANI) January 16, 2024

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए थे। रामलला की मूर्ति का प्रायश्चित और कर्मकूटी का पूजन शुरू हो चुका है।

राम मंदिर में प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि 22 जनवरी को नए राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह है। इससे पहले मंगलवार से यहां मंदिर परिसर में अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। ये 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। 11 पुजारी सभी ‘देवी-देवताओं’ का आह्वान करते हुए अनुष्ठान कर रहे हैं।

22 जनवरी को इस तरह करें राम दरबार की पूजा, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

ट्रस्ट ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में सात अधिवास हैं और कम से कम तीन अधिवास प्रचलन में हैं। 121 ‘आचार्य’ हैं जो अनुष्ठानों का संचालन कर रहे हैं। गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ‘अनुष्ठान’ की देखरेख, समन्वय और निर्देशन कर रहे हैं।

Tags: ayodhya newsIncense Stickpran pratishtharam mandir inaguratesramlalla pran pratishtharamotsav 2024
Previous Post

सीएम भगवंत मान को मिली जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर से कही ये बात

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष को झटका, SC ने सर्वे पर लगाई रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘दलित-पिछड़ों को अछूत मानते हैं अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर ने सपा की रथयात्रा पर साधा निशाना

25/09/2026
Main Slider

वाहन चोरी की जगह वाहन मैन्युफैक्चरिंग और चेन स्नैचिंग की जगह बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क: अमित शाह

25/09/2026
Next Post
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष को झटका, SC ने सर्वे पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें

रामपुरी चाकू को हमने बनाया ओडीओपी, कर रहे धर्म-संस्कृति की रक्षा : सीएम योगी

01/01/2022
bigg boss 15

BB 15: ईशान-माइशा की इंटीमेसी पर भड़के सलमान, कह दी ये बात

17/10/2021
बोको हराम

नाइजीरिया : बोको हराम के मोर्टार हमले में दो की मौत, 16 अन्य घायल

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version