• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट: यूपी एग्रोटेक नीति-2024 समेत 11 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Writer D by Writer D
02/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi cabinet

yogi cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting)  यूपी एग्रोटेक नीति-2024 समेत कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रेसवार्ता कर सरकार के फैसलों के बारे में जानकारी दी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि उत्तर प्रदेश एग्रीटेक नीति 2024 पर कैबिनेट की लग गयी है। किसान हित में सरकार का यह बड़ा कदम है। किसानों हेतु डिजिटल रजिस्ट्री कार्यक्रम की शुरुआत, कृषि विकास दोगुना करने का लक्ष्य है।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पशुधन कुक्कुट एवं मत्स्य आहार प्रोत्साहन नीति 2024 व उत्तर प्रदेश चारा नीति 2024 को मंजूरी प्रदान की गयी है। पशुओं हेतु संतुलित आहार को बढ़ावा देने का लक्ष्य है। भारत सरकार योजनांतर्गत मवेशियों को कृत्रिम गर्भाधान के लिए पंजीकृत करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य लिया गया है। दुग्ध उत्पादन के लिए अच्छी नस्ल की गायों के वृद्धि के लिए आहार नीति लाई गई है। प्रदेश के किसान समृद्ध होंगे।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि वेतन समिति की संस्तुतियों को मंजूरी मिल गयी है। 656 सिक्योरिटी गार्ड्स, 2130 अध्यापकों के मानदेय में वृद्धि, सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रोत्साहन भत्ते में वृद्धि का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत राज्यपाल व मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले सिक्योरिटी गार्ड्स को लाभ मिलेगा। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षकों हेतु फैसला हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक अन्य फैसले में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 2200 शिक्षकों को 25 हजार, 30 हजार मानदेय पर पुनर्नियुक्ति को मंजूरी मिली है।

प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- टालने की आदत छोड़ें, पीड़ित की सुनवाई करें

कानपुर देहात में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 5 एकड़ भूमि को समाज कल्याण विभाग को हस्तांतरित करने को मंजूरी प्रदान की गयी है। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय निर्माण हेतु भूमि की जरूरत थी। इसके निर्माण हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।

सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन हेतु एमएसएमई के साथ आईटीपीओ के साथ एमओयू को मंजूरी मिली है। इसके तहत लखनऊ वाराणसी में भारत मण्डपम दिल्ली की तर्ज़ पर कन्वेंशन सेंटर बनाने हेतु कार्य होगा।

स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन एक्ट बनाने हेतु प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश देश का चौथा राज्य होगा जिसमें यह एक्ट लागू होगा। उत्तर प्रदेश में इसका नाम NIRMAN ACT (नोडल इन्वेस्टमेंट रीजन फ़ॉर मैन्युफैक्चरिंग) होगा। वर्तमान में 3 राज्य (गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान) राज्यों में यह एक्ट है। इसके अतिरिक्त 2 प्रस्ताव गृह विभाग के थे जिन्हें मंजूरी मिली। 03 इलेक्ट्रिक वाहन खरीद व रूटीन पट्टा व ध्वस्तीकरण हेतु प्रस्ताव भी पास हुआ।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsyogi cabinetYogi News
Previous Post

भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने MLC के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

Next Post

इस दिन घोषित हो सकता है CUET UG रिज़ल्ट, जानें चेक करने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बीसी खंडूड़ी की अंत्येष्टि में शामिल हुए धामी, अर्थी को दिया कंधा, राज्य में 3 दिनों का राजकीय शोक

20/05/2026
Gorakhpur's main roads will be brightened with a new glow
Main Slider

नई आभा से निखरेंगे गोरखपुर के मुख्य मार्ग, होगा सौंदर्यीकरण

20/05/2026
Sharad Pawar
Main Slider

देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री… शरद पवार ने की पीएम मोदी की तारीफ

20/05/2026
Kesahv Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

उद्देश्य मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुनिश्चित करना: केशव मौर्य

20/05/2026
A huge crowd gathered to bid farewell to former Chief Minister Khanduri.
Main Slider

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

20/05/2026
Next Post
CUET UG

इस दिन घोषित हो सकता है CUET UG रिज़ल्ट, जानें चेक करने का तरीका

यह भी पढ़ें

Suicide

BSP नेता के इकलौते बेटे ने किया ऐसा कांड, परिवार में मच गया कोहराम

03/06/2025
MLC Election

MLC Election: BJP गठबंधन के प्रत्याशियों ने सीएम योगी के नेतृत्व में दाखिल किया नामांकन

11/03/2024
high tension tower

अपनी मांगों को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, प्रशासन में मचा हड़कंप

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version