Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

बहुउद्देशीय सचल पशुचिकित्सा सेवायें के लिए 1147.20 लाख धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु सेवाओं तथा स्वास्थ्य के लिए बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवाएं योजना के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1147.20 लाख धनराशि स्वीकृत की है।

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गये हैं।

शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाए।

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

इस योजना के अन्तर्गत पशुपालकों के द्वार पर पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान एवं अशक्त अवस्था में किसी बीमारी में त्वरित आकस्मिक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इस योजना का उद्देश्य पशुचिकित्सा सेवाओं को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों के द्वार के निकटस्थ बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से पशु चिकित्सा, पशु प्रजनन तथा पशु टीकाकरण आदि की सुविधायें प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button