• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टैंकर और आटो की भिड़ंत में 12 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
11/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रतापगढ़
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर क्षेत्र में सोमवार को टैंकर और आटो रिक्शा की भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी रोहित मिश्र ने बताया कि लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर विक्रमपुर चौराहे के पास दोपहर करीब तीन बजे गैस से भरे टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में आटो रिक्शा में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हे प्रयागराज के लिये रेफर कर दिया गया।

उन्होने बताया कि तीन घायलों की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी। इस प्रकार मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो चुकी है। टक्कर के बाद टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क में पलट गया।

मृतकों में हरिकेश श्रीवास्तव (63) निवासी धनसारी , नीरज पांडेय (21) पुत्र हरि प्रसाद पांडेय, उसकी बहन नीलम, सतीश (26) निवासी भैरव नववस्ता , शीतला (40) निवासी धनसारी गोपालपुर,मोहम्मद रईस (45) निवासी रेदी,उनकी पत्नी गुलसन बेगम निवासी रेडी थानां जेठवारा की पहचान कर ली गयी है जबकि अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया गया। इस बीच राजमार्ग पर भीषण जाम के हालात बने रहे।

Tags: accident newscrime newspratapgarh news
Previous Post

पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खाया जहर, दरोगा लाइन हाजिर

Next Post

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं: अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
UP Assembly By-election

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं: अखिलेश

यह भी पढ़ें

Independence Day

इस साल का 15 अगस्त होगा कुछ खास, सेना के हेलिकॉप्टर करेंगे पुष्पवर्षा

14/08/2021
यूपी पंचायत चुनाव UP Panchayat elections

यूपी पंचायत चुनाव की इस तारीख तक जारी हो सकती है अधिसूचना 

02/01/2021
Hina Khan

कैंसर से जूझ रही हिना खान पहुंची हाजी अली दरगाह शरीफ, हिजाब में शेयर की तस्वीरें

19/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version