• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमृत योजना में 121 परियोजनाएं पूर्ण, 149 का कार्य प्रगति पर

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
rajaendra tiwari

rajaendra tiwari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि जिन शहरों की प्रगति लक्ष्य से कम है, सम्बन्धित नगर आयुक्तों का स्पष्टीकरण लिया जाये।

मुख्य सचिव मंगलवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना, अमृत योजना, नमामि गंगे एवं मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब होने पर जन सामान्य को उसका लाभ मिलने में देरी होती है, अत: आगामी महीनों में कार्यों में गति लाकर बैकलॉग पूरा करने के साथ ही निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को सतत एवं सघन समीक्षा करने के निर्देश दिये।

इससे पूर्व समीक्षा में बताया गया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 9609.13 करोड़ रुपये की 476 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी हैं, जिनमें माह मई 21 तक 397 की डीपीआर एवं 343 परियोजनाओं के टेंडर अनुमोदित किये गये हैं तथा 299 के वर्क आर्डर जारी किये जा चुके हैं। उक्त में से 92 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। लखनऊ में 48 में 45, वाराणसी में 48 में 48, आगरा में 19 में 19, कानपुर में 46 में 32, प्रयागराज में 81 में 74, बरेली में 61 में 56, झांसी में 59 में से 55, अलीगढ़ में 33 में 28, सहारनपुर में 45 में से 21 और मुरादाबाद में 36 में से 21 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की जा चुकी हैं। रैंकिंग में पूरे देश में आगरा पांचवें तथा वाराणसी छठवें स्थान पर है।

अमृत योजना की समीक्षा में बताया गया कि 12506.17 करोड़ रुपये लागत की 289 परियोजनाओं की डीपीआर अनुमोदित की गई है, 270 टेंडर स्वीकृत किये जा चुके हैं। 121 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी हैं तथा 149 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। जलापूर्ति की 167 परियोजनाओं में से 87 पूर्ण हैं तथा 80 का कार्य प्रगति पर है। सीवरेज की 103 परियोजनाओं में 34 पूर्ण तथा 69 का कार्य तेजी से चल रहा है। जलापूर्ति की 1 तथा सीवरेज की 8 परियोजनाएं टेंडर प्रक्रिया में हैं।

नमामि गंगे योजना की समीक्षा में बताया गया कि 10493.80 करोड़ रुपये लागत की 46 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनमें 21 परियोजनाएं पूर्ण तथा 19 परियोजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 5 परियोजनाएं टेंडर प्रक्रिया में है तथा 1 नई परियोजना स्वीकृत की गई है। नमामि गंगे योजना में अब तक 3413.06 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा में बताया गया कि कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से चल रहा है। गीता नगर मेट्रो स्टेशन के लिए रेलवे की 174 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता है, जिसकी डिमांड भेज दी गयी है तथा उक्त का फॉलोअप किया जा रहा है। आगरा मेट्रो का निर्माण भी प्रगति पर है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Tags: amrit yojnanamami gangerajendra tiwariup news
Previous Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Next Post

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
accident

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से पत्नी की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

sehwag virat

कप्तानी को लेकर सहवाग ने किया विराट कोहली का बचाव

08/11/2020
Rahul Gandhi

राहुल गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, काले कपड़े पहन सड़कों पर उतरे सांसद

05/08/2022
सुशांत केस sushant case

सुशांत केस : महाराष्ट्र सरकार दायर करेगी रिव्यू पीटिशन

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version