• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Black Tuesday: मथुरा हादसे में अब तक 13 मौतें, 79 घायल

Writer D by Writer D
16/12/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
13 deaths so far in Mathura accident

13 deaths so far in Mathura accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार सुबह 4:30 बजे हुए हादसे (Mathura Accident) ने सभी को हिलाकर रख दिया। 7 बसें और 3 कारों में लगी भीषण आग को देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 79 लोग घायल हो गए। इनमें से कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ां अभी और बढ़ सकता है। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने जो देखा, उसे सुनकर दिल दहल उठता है। गाड़ियों में लगी आग और अपनों को तलाशते लोग…

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना भयावह हादसा (Accident) जिंदगी में कभी नहीं देखा। अचानक से बम फटने जैसी आवाज आई तो आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और आग का तांडव देखकर सहम गए। घायलों में से कुछ को जिला अस्पताल, कुछ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

घटना की जानकारी जैसे ही घायलों के परिजन को मिली, सभी अपनों को खोजने के लिए अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर बलदेव थाना क्षेत्र में ये हादसा (Accident) उस समय हुआ, जब आगरा से नोएडा की ओर जा रही बसें और गाड़ियां आपस में टकराकर आग का गोला बन गईं। इस हादसे के बाद मौके पर राख ही राख नजर आ रही है, जिन बसों में सवार होकर यात्री निकले थे। उन बसों और गाड़ियों का अब सिर्फ लोहे का ढांचा ही बचा है। हादसे (Accident) के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया। अन्य यात्रियों को सरकारी वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ हादसा (Accident)

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि ये हादसा कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित और फ्री इलाज के आदेश भी दिए गए हैं।

Tags: mathura accident
Previous Post

तेज़ तूफान में गिरी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, वीडियो वायरल

Next Post

जहां प्लेन और जहाज हो जाते हैं गायब… बरमूडा ट्रायंगल का नया खुलासा जानकर चौंक जाएंगे!

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post
Bermuda Triangle

जहां प्लेन और जहाज हो जाते हैं गायब... बरमूडा ट्रायंगल का नया खुलासा जानकर चौंक जाएंगे!

यह भी पढ़ें

बायोएनटेक का दावा : अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराक हासिल की

22/07/2020
High Tension Line

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, जिंदा जल गया हेल्पर

15/02/2024
New Zealand team announced for WTC final, captain Williamson returns

WTC final के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, कप्तान विलियमसन की वापसी

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version