• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खिड़की से रोकती रही मां और 15 साल के बेटे ने लगा ली फांसी

Writer D by Writer D
07/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज के कटरा विजन बेग में रुमिका तिवारी के 15 साल के बेटे आयुष्मान तिवारी ने उनकी आंखों के सामने ही फांसी (Hanging) लगा ली। वह खिड़की से चीखती-चिल्लाती रहीं और बेटे को रोकती रहीं, लेकिन उसने एक न सुनी। सिर्फ मां की सिर्फ गलती इतनी थी कि दो भाइयों में टीवी पर कार्टून देखने के लिए झगड़ा हुआ तो मां ने बड़े बेटे को एक थप्पड़ मार दिया।

पुलिस ने घरवालों के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम सिर्फ पंचनामा कर बच्चे का शव उन्हें सौंप दिया। रुमिका तिवारी के पति राजेश तिवारी की मौत हो चुकी है। वह दो बेटों आयुष्मान व अंशुमान के साथ कटरा विजन बेग में रह रही थीं। रविवार रात को रुमिका घरेलू काम कर रही थीं और दोनों बेटे कमरे में टीवी देख रहे थे।

छोटा बेटा अंशुमान टीवी पर छोटा भीम देख रहा था तो आयुष्मान चैनल बदलने लगा। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और आयुष्मान ने अंशुमान को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद अंशुमान को कमरे से बाहर निकालने लगा। रुमिका ने झगड़े की आवाज सुनी तो कमरे में पहुंच गईं और आयुष्मान की हरकत देख उसे एक थप्पड़ मार दिया। इससे वह नाराज हो गया।

उसने मां का मोबाइल लिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। रुमिका को लगा कि वह नाराज है, कुछ देर में खुद दरवाजा खोल देगा। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर दस्तक देने लगीं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर रुमिका ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर आयुष्मान फंदा बना रहा था। वह खिड़की से चिल्लाते हुए उसे रोकने लगीं, लेकिन वह नहीं माना। उसने मां की आंख के सामने ही फांसी लगा ली।

भूकंप का ‘तांडव’, तुर्की-सीरिया में अबतक 4000 से ज्यादा लोगों की मौतें

प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक रुमिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। कमरे का दरवाजा लोहे था, इसलिए तोड़ नहीं पाए। इसके बाद पड़ोसियों ने गैस सिलिंडर से दरवाजे पर कई वार किए तो दरवाजा टूट गया। आनन-फानन आयुष्मान को फंदे से उतार कर ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही रुमिका बदहवाश हो गईं। पड़ोसियों ने उन्हें किसी तरह संभाला। रुमिका ने पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। इस पर ट्रॉमा सेंटर चौकी प्रभारी ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर शव का पंचनामा कर रुमिका को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक मामले में न कोई तहरीर मिली है और न ही कोई शिकायत मिली है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

Aadhar में फोटो बदलना हुआ आसान, जानें कैसे कराएं अपडेट

Next Post

ADJ पोक्सो पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Car Accident

ADJ पोक्सो पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

smart prepaid meter

2.5 करोड़ से ज्यादा स्मार्ट प्रीपेड मीटर का हुआ इंस्टालेशन

31/03/2023
डॉक्टर की बड़ी लापरवाही

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता के पेट में तौलिया भूलकर डॉक्टर ने लगा दिये टांके, फिर….  

27/08/2020
Samajwadi Party

अखिलेश को सताया क्रॉस वोटिंग डर, MLC चुनाव में नहीं उतारेंगे चौथा उम्मीदवार

09/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version