• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काबुल से भारत लौटे 16 लोग कोरोना पॉज़िटिव, गुरुग्रंथ साहिब लेकर आए 3 ग्रंथी भी शामिल

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, हापुड़
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान से रेस्क्यू कर लोगों को भारत  वापस लाने का मिशन लगातार जारी है। मंगलवार को अफगानिस्तान से दिल्ली वापस लौटे कुल 78 यात्रियों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, काबुल से गुरुग्रंथ साहिब लेकर लौटे तीन ग्रंथी भी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि सभी में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। कोरोना वायरस  की रिपोर्ट आने के बाद सभी 78 लोगों को अब क्वारनटीन कर दिया गया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अन्य नेता, अधिकारी भी इन सभी के संपर्क में आए थे।

अफगानिस्तान के काबुल से लगातार भारतीय वायुसेना  के विमानों से लोगों को लाया जा रहा है। इनमें भारतीय नागरिकों के साथ-साथ अफगानी नागरिक भी शामिल हैं। इसी कड़ी में बीते दिन 78 लोगों को लाया गया था, जिनके साथ गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को काबुल से वापस लाया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व विधायक को मिली 25 साल की कैद की सजा

भारत अभी तक 500 से अधिक लोगों को अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल चुका है। वहीं एम्बेसी में काम करने वाले स्टाफ को पहले ही काबुल से वापस लाया जा चुका है। भारत हर रोज दो विमानों में लोगों को लाने में जुटा है।

हालांकि, अफगानिस्तान से वापस लाए जा रहे लोगों के साथ सतर्कता भी बरती जा रही है। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए लोगों को क्वारनटीन किया जा रहा है, उनका टेस्ट भी किया जा रहा है।

भारत ने अपने इस मिशन को ऑपरेशन देवीशक्ति नाम दिया है। खास बात ये है कि भारत अपने नागरिकों और अफगानी नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के अन्य लोगों को भी बचा रहा है। हाल ही में भारत द्वारा नेपाल, लेबनान के नागरिकों का भी रेस्क्यू किया गया था।

Tags: afganistandelhi newsdevishakti operationkabul airliftNational news
Previous Post

‘चल मेरा पुत 2’ ने पाकिस्तानी एक्टर को कास्ट करके फिल्म फ्रेटर्निटी की एकता को तोडा

Next Post

तालिबान की खुली चेतावनी- अब किसी भी अफगानी को देश छोड़ने नहीं देंगे

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

तालिबान की खुली चेतावनी- अब किसी भी अफगानी को देश छोड़ने नहीं देंगे

यह भी पढ़ें

Butter Khichdi

आज बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिश, बिना झंझट के हो जाएगी तैयार

17/11/2025
Cold and Cough Home Remedies

सर्दी- जुकाम की समस्या में आजमाएं ये घरेलू उपाय

29/11/2021
इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की नई बादशाह! ओला बजाज को पछाड़कर बनी नंबर 1

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में जबरदस्त मुकाबला! ओला बजाज को पछाड़कर ये बनी नंबर 1

01/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version