• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में 1650 उपद्रवी गिरफ्तार, अमेरिका व इंग्लैंड का दखल से इनकार

Writer D by Writer D
11/05/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Pakistan Violence

Pakistan Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद/ लंदन/ वाशिंगटन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन करने वाले 1650 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच अमेरिका और इंग्लैंड ने मामले में दखल से इनकार किया है।

पाकिस्तान में चल रहे बवाल (Pakistan Violence) के बीच अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी से अवगत है। अमेरिका किसी राजनीतिक उम्मीदवार या पार्टी की स्थिति पर कोई हस्तक्षेप नहीं करता। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान करता हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि इमरान खान की गिरफ्तारी पाकिस्तान के लिए एक आंतरिक मामला है। एक सांसद को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ब्रिटेन शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और कानून के शासन के पालन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी कर रहा है।

पाकिस्तान में नहीं थमा रहा हिंसा का दौर, ‘रेडियो पाकिस्तान’ की इमारत आग के हवाले

इस बीच पाकिस्तान में उपद्रवियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हो गया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने एक बयान जारी कर 1650 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि हिंसक गतिविधियों में शामिल सभी संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे लोग दया के पात्र नहीं हैं।

पीटीआई पर पाबंदियों की चर्चा के बीच विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हैं और वह इस तरह के फैसले से सहमत होने वाले अंतिम व्यक्ति होंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीटीआई के लिए जरूरी है कि वह एक राजनीतिक दल के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखे और आतंकवाद का समर्थन करने वाले समूह के रूप में परिवर्तित न हो। उन्होंने कहा कि अगर पीटीआई ने देश के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह में शामिल होने का फैसला किया, तो सरकार के लिए पार्टी पर प्रतिबंध लगाना जरूरी हो सकता है।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan Newspakistan violence
Previous Post

सीएम धामी ने चम्पावत में ‘स्मार्ट स्कूल-स्मार्ट ब्लॉक’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Next Post

योगी ने एटा और बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

Suicide Attack
Main Slider

विस्फोटक से लदी ऑटो बनी ‘चलता-फिरता बम’, धमाके में 8 लोगों के चिथड़े उड़े

12/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Next Post
CM Yogi

योगी ने एटा और बहराइच सड़क हादसे में हुई जनहानि पर जताया दुख

यह भी पढ़ें

Monu Kalyane

बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या, कैलाश विजयवर्गीय के थे बेहद करीबी

23/06/2024
pakistan terror groups

आईएसआई और आतंकी संगठन स्थानीय गैंगस्टरों को हमले का सौंप रहे जिम्मा

24/08/2020
BJP leader Pashupati Nath Singh murdered

बीजेपी नेता की निर्मम हत्या, नशे में धुत युवकों ने ले ली जान

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version