Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी विधानसभा में 17 विधेयक पारित, बीएसपी ने किया वॉकआउट

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष मानसून सत्र शनिवार को जारी है। इस सत्र में कुल 17 विधेयक पारित किए गए हैं। इन विधेयकों में उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020 भी शामिल है। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार इस बिल के जरिए ही उपद्रवियों से वसूली की प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए कदम उठा रही है।

जो बिडेन बोले- कोरोना कंट्रोल करने पर ही खत्म होगी आर्थिक और रोजगार की समस्या

इससे पहले विधानसभा में विपक्ष ने भी हंगामा किया था। सत्र से पहले विधानसभा के आगे समाजवादी पार्टी नेताओं ने कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। इसके अलावा विधानसभा से बीएसपी ने वॉकआउट कर दिया है।

दिल्ली में पकड़े गये ISIS के संदिग्ध आतंकी को लेकर ATS बलरामपुर रवाना

वहीं अब योगी सरकार ने विधानसभा में कई महत्वपूर्व विधयकों को पारित करवा लिया है। इनमें उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020 भी शामिल है।

जानें कौन-कौन विधेयक किए गए है पारित?

1. उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020,

2. उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020,

3. उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020

4. उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020

5. उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

6. उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020

7. उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020,

8. कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020

9. उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020,

10. उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020,

11. उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020,

12. उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020,

13. उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020,

14. उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020,

15. उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020,

16. कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020

17. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अध्यादेश, 2020

Related Articles

Back to top button