• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मदरसे में हुआ भीषण विस्फोट, 18 की मौत

Writer D by Writer D
30/11/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काबुल। अफगानिस्तान में विस्फोट का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को उत्तरी अफगानिस्तान के एक मदरसे में भीषण विस्फोट (Blast) हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने से 18 लोगों की मौत (Killed) हो गयी और कम से कम 36 लोग घायल (Injured) हो गए। घायलों में कई अत्यधिक गंभीर हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरी अफगानिस्तान के सामनगन प्रांत की राजधानी ऐबक बुधवार को धमाके का निशाना बनी। वहां के एक मदरसे में नमाज के बाद अचानक तेज धमाके हुए। नमाज के लिए मदरसे के विद्यार्थियों के अलावा अन्य लोग भी जुटे थे। धमाका होते ही वहां भगदड़ मच गई किन्तु जब तक लोग समझ पाते, वहां लाशें बिछी हुई थीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार वहां 18 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए हैं। जख्मी हालत में 36 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोग अत्यधिक गंभीर बताए जा रहे हैं। अधिकारियों व चिकित्सकों का कहना है कि इनमें से कुछ और लोगों की मृत्यु हो सकती है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अन्य घायलों में कुछ ऐसे हैं, जो यदि ठीक भी हो गए तो जीवन भर विकलांगता का दंश झेलने को विवश होंगे।

अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों के प्रवक्ता अब्दुल नफी टकोर ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में ज्यादातर मदरसे के छात्र थे। धमाके की सूचना के बाद उनके परिजन मदरसे में पहुंचे तो वहां चीख-पुकार का आलम मचा हुआ था। अभी तक इस धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है किन्तु माना जा रहा है कि यह धमाका भी इस्लामिक स्टेट की स्थानीय इकाई द्वारा अंजाम दिया गया होगा। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से लगातार वहां धमाके हो रहे हैं, जिन्हें इस्लामिक स्टेट का स्थानीय मॉड्यूल ही अंजाम दे रहा है।

Tags: # world newsafganistan newsinternational News
Previous Post

अपराधी व उनके संरक्षणदाता निवेश के सबसे बड़े दुश्मन:सीएम योगी

Next Post

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
GDP

देश की अर्थव्यवस्था ने दी राहत, दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर रही 6.3 फीसदी

यह भी पढ़ें

स्वाती सिंह ने विकास खण्ड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

31/07/2021
massive fire

जूता कारखाने में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

13/08/2022
Air Asia

लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से बची 180 यात्रियों की जान

29/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version