• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीस टॉक के बीच समंदर में धमाका! ओमान के पास कार्गो जहाज पर हमला

Writer D by Writer D
04/08/2026
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Attack on cargo ship in Oman

Attack on cargo ship in Oman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मस्कट/तेहरान/वाशिंगटन। ईरान में होर्मुज जलडमरूमध्य पर इस साल 28 फरवरी से फैले तनाव ने सारी दुनिया की नींद उड़ा दी है। अमेरिकी और ईरानी सेना का यह टकराव समूचे मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) को प्रभावित कर रहा है। इस समय ईरान की ओमान के साथ होर्मुज को लेकर बातचीत चल रही है। मगर ओमान के पास एक कार्गो जहाज पर हुए ताजा हमले से बातचीत में गतिरोध की आशंका बढ़ गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए शर्तें मानने का यह आखिरी मौका है। ईरान ने कहा है कि उसे धमकी की परवाह नहीं। उसकी सेना हमले की स्थिति पर जवाब देने के लिए तैयार है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (यूकेएमटीओ ऑपरेशन्स सेंटर) ने एक्स हैंडल पर ओमान के पास कार्गो जहाज पर किसी चीज से हमला करने की सूचना साझा की है। इसमें कहा गया है कि ओमान के खसाब से 20 नॉटिकल मील (37 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में एक कार्गो जहाज पर किसी अज्ञात चीज (प्रोजेक्टाइल) से हमला हुआ है। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं। सेंटर ने इलाके में मौजूद जहाजो को सावधानी से चलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है।

ईरान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान के साथ बातचीत में प्रगति हो रही है। ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत के दावे से इनकार किया है। होर्मुज में शांति लौटे, इसके लिए कतर और पाकिस्तान सहित क्षेत्रीय मध्यस्थ पर्दे के पीछे सक्रिय हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि ओमान के साथ बातचीत जहाजों के लिए एक अस्थायी रास्ता बनाने पर केंद्रित है। अगर बातचीत सफल होती है तो इस जलमार्ग में ईरानी और ओमानी दोनों रास्तों को मिला दिया जाएगा। मध्यस्थों का कहना है कि यह ईरान और अमेरिका के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में पहला कदम हो सकता है।

ईरान ने इस राजनयिक गतिशीलता के बीच कहा कि उसे अमेरकी धमकी की कोई परवाह नहीं है। देश की सैन्य प्रतिरोधक क्षमता बरकरार है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने घोषणा की है कि वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। इस पर अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा है कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। शांति प्रयासों के बीच ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के पहले से तय ‘बड़े’ हमले की योजना की पुष्टि की, लेकिन कहा कि उन्होंने संयम बरतना बेहतर समझा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि इस बार का हमला 28 फरवरी से बड़ा होता। खाड़ी देशों के आग्रह के बाद उन्होंने संयम बरतने का फैसला किया और हमले का फैसला स्थगित कर दिया। अगर यह हमला होता तो ईरान के अंदर हजारों लोगों की जान जाती। उन्होंने दोहराया कि अब शर्तें मानना ईरानी सरकार पर निर्भर करता है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास यह आखिरी मौका है। अगर ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं रोकता और होर्मुज जलडमरूमध्य पर रुख में बदलाव नहीं करता तो अंजाम बहुत खराब होगा।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

Next Post

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
20 Iraqi fighters killed in US-Saudi military strike.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी और सऊदी सेना के हमले में मारे गए 20 इराकी लड़ाके

29/07/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में फिर प्रकृति का कहर! 7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी अलर्ट

28/07/2026
18 US soldiers killed in Iran war
अंतर्राष्ट्रीय

ईरान युद्ध के आंकड़ों पर यू-टर्न! आलोचना के बाद पेंटागन ने अपडेट किया डेटाबेस

27/07/2026
The US bombed Iranian military bases.
अंतर्राष्ट्रीय

रुक नहीं रहे बाइडेन के फाइटर जेट्स! ईरान के सैन्य ठिकानों पर फिर भारी बमबारी

22/07/2026
Next Post
CM Dhami

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Actor Rishi Kapoor's daughter Riddhima's anger over nepotism, said ..

नेपोटिज्म पर फूटा मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का गुस्सा, बोलीं..

19/05/2021
खेत में मिले शव

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के खेत में मिले शव,  पुलिस खेमे में मचा हड़कंप

09/08/2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ की भी बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version