• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Amazon का जारी किया बड़ा फरमान, कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

Writer D by Writer D
05/01/2023
in Business, Main Slider
0
Amazon

Amazon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंदी (Recession) के साये में सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने बड़ा फरमान जारी किया है। इससे कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, अमेजन (Amazon) इस साल 2023 के पहले महीने में ही बड़ी छंटनी करने जा रहा है। कंपनी ने 18,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का प्लान बनाया है, Layoff की ये प्रक्रिया 18 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

18 जनवरी से शुरू होगी छंटनी

दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं (World’s Economy) पर मंदी के बढ़ते खतरे के बीच छंटनी का सिलसिला लंबे समय से जारी है। अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालने (Amazon Layoff) की तैयारी कर ली है। 18 जनवरी 2023 से शुरू होने जा रही इस छंटनी का फरमान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जेसी ने एक सार्वजनिक स्टाफ नोट जारी कर सुनाया है। इसके बाद कर्मचारी इस चिंता में हैं कि कहीं उनका नाम तो लिस्ट में नहीं है।

इन विभागों पर सबसे ज्यादा असर

बिजनेस टुडे पर छपी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन रिटेलर Amazon ने कहा है कि वह 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। सीईओ एंडी जेसी (Andy Jassy) के शेयर किए गए नोट के मुताबिक, इस बड़ी छंटनी का सबसे ज्यादा असर कंपनी के ई-कॉमर्स और मानव-संसाधन (HR) सेक्शंस में काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ेगा।

18 जनवरी से कंपनी द्वारा प्रभावित कर्मचारियों से संपर्क किया जाएगा। जेसी ने नोट में इसका कारण बताते हुए कहा गया है कि अनिश्चित अर्थव्यवस्था को देखते हुए ये कठिन फैसला किया गया है, जबकि हमने पिछले कई वर्षों में तेजी से लोगों को काम पर रखा है।

कंपनी में 18,000 लोगों की छंटनी को कॉरपोरेट वर्क फोर्स के हिसाब से देखें तो यह करीब छह फीसदी होता है। अमेजन में इस वर्क फोर्स की तादाद करीब तीन लाख है। Amazon ने इस छंटनी के फैसले के लिए बढ़ती महंगाई (Inflation) और लागत (Input Cost) में बढ़ोतरी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, ई-कॉमर्स दिग्गज ने पहले से ही इसका ऐलान किया था, लेकिन तब करीब 10,000 लोगों को निकालने की बात कही गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 18,000 कर दिया गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने बीते साल के नवंबर महीने से ही छंटनी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जोशीमठ भू-धंसाव की दहशत: सेना ने सैनिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

इस छंटनी के ऐलान के बाद Amazon ने प्रभावित कर्मचारियों की मदद का भरोसा भी दिलाया है। सीईओ की ओर से कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस और सेवरेंस पे दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘प्रभावित कर्मचारियों को सेपरेशन पेमेंट के लिए पैकेज का पेमेंट किया जाएगा। इसके अलावा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस और नई जॉब खोजने में भी उनकी मदद की जाएगी’।

Tags: Amazon Company Newsamazon layoffamazon online shoppingandy jassybusines news in hindiBusiness Newsrecessionword economy
Previous Post

जोशीमठ भू-धंसाव की दहशत: सेना ने सैनिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

Next Post

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami hoisted the flag at Parade Ground.
Main Slider

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएं, विकास और रोजगार के साथ युवाओं पर खास फोकस

15/08/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

Spider Webs

घर में इन चीजों को कभी न रखें, वरना होगा बड़ा नुकसान

09/01/2022

बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन अनियंत्रित होकर कैनाल में गिरी, चालक फरार

06/10/2021
दुनिया में बज रहा मेड-इन-इंडिया कारों का डंका, बन सकता है एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड

दुनियाभर में मेड-इन-इंडिया कारों का जलवा, बन सकता है एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version