• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभिन्न जनपदों में ठंड में ठिठुरते 192 वृद्धजनों को पहुंचाया गया वृद्धाश्रम

Writer D by Writer D
28/01/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
192 elderly people were sent to old age home

192 elderly people were sent to old age home

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए निराश्रित वृद्धजनों (Elderly People) को सम्मानजनक जीवन देने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर वृद्धाश्रम (Elderly People) में सुरक्षित लाया गया है। विगत माह से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक कुल 192 निराश्रित वृद्धजनों को जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत वृद्धाश्रम के स्टाफ, स्वयं सेवियों एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग से रेस्क्यू किया गया है। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, चौराहों इत्यादि में रात्रि में भ्रमण कर ऐसे निराश्रित वृद्धजनों की पहचान की गई जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था और उन्हें आपात पुलिस सेवा 112 एवं एल्डरलाइन नंबर 14567 के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल सम्मानपूर्वक वृद्धाश्रम में पुनर्वासित किया गया है। जहां उनके स्वास्थ्य का समुचित खयाल रखा जा रहा है।

कौशांबी के वीरास्वामी को किया गया रेस्क्यू

इसी क्रम में जनपद कौशांबी में आंध्र प्रदेश के कोकीनपति वीरास्वामी को रात्रि में गर्म कपड़ों के बिना ठिठुरता पाया गया जिन्हें वृद्धाश्रम (Elderly People) में लाकर उनकी समुचित देखभाल की गई। हिंदी न जानने के कारण गूगल के माध्यम से उनकी भाषा का हिंदी अनुवाद किया गया और उनके परिवारीजनों से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद की गई। आज वो अपने पूरे परिवार के साथ कुशल मंगल हैं और योगी सरकार व समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद दे रहे हैं। ऐसे ही 192 निराश्रित वृद्धजनों की मदद कर उन्हें न सिर्फ आसरा दिया गया, बल्कि सम्मानजनक वृद्धाश्रम में जीवन देने के लिए सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

पुलिस की भी ली जा रही मदद

ठंड के हालात को देखते हुए हाल ही में समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने इस अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए पुलिस विभाग से भी सहयोग मांगा था। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिख कर निराश्रित वृद्धजनों (Elderly People) के सर्वेक्षण और उनको ससम्मान वृद्धाश्रमों तक पहुंचाने में मदद की अपील की थी। इसके तहत प्रदेश भर में जिला समाज कल्याण अधिकारी अपने जनपद के पुलिस अधीक्षक/पुलिस आयुक्त से संपर्क कर समन्वय स्थापित कर रहे हैं।

रात्रि में गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को अगर कोई निराश्रित वृद्ध (Elderly People) दिखते हैं तो समाज कल्याण विभाग की सहायता से उनको वृद्धाश्रमों तक ससम्मान पहुंचाया जा रहा है। नागरिक भी निराश्रित वृद्धजनों की सूचना एल्डर लाइन 14567 अथना पुलिस विभाग की आपात सेवा यूपी-112 पर देकर सहायता कर सकते हैं।

वृद्धाश्रमों में उपलब्ध है सभी मौलिक सुविधाएं

प्रदेश सरकार के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। इन आश्रमों में वृद्धजनों को खाना, गर्म कपड़े, दवाई, मनोरंजन के साधन आदि उपलब्ध कराए जाते हैं।

यहां डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार वृद्धजनों का उपचार भी हो सके। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रमों में निराश्रित वृद्धजनों (Elderly People) को रखने की पूरी क्षमता है।

Tags: Dial 112Elderly Peopleold age homeUp 112Yogi News
Previous Post

प्रधानमंत्री निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे : धामी

Next Post

अगस्त्यमुनि में आयोजित भव्य रोड शो सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी सामूहिक विवाह योजना: 28,833 जोड़ों का विवाह, 1.16 लाख आवेदन

22/10/2026
अयोध्या

योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

22/10/2026
Next Post
CM Dhami

अगस्त्यमुनि में आयोजित भव्य रोड शो सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह मामले में पिता ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का दर्ज कराया केस

29/07/2020

लेह में फहराया गया देश का सबसे बड़ा तिरंगा, सेनाध्यक्ष और उपराज्यपाल रहे मौजूद

02/10/2021
ISIS

संयुक्त राष्ट्र संघ का खुलासा : केरल व कर्नाटक में मौजूद ISIS के आतंकी कर सकते हैं बड़ा हमला

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version