• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर राजभवन पर पथराव में 20 घायल, सुरक्षाकर्मी जान बचाकर भागे

Writer D by Writer D
09/09/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय
0
Manipur Raj Bhavan

Manipur Raj Bhavan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स ने राजभवन ( Raj Bhavan)  पर पत्थरबाजी करने की खबरें हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी भागते दिखे। पुलिस और सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोका। कई राउंड आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट दागे। इसमें 20 स्टूडेंट्स घायल हो गए।

मैतेई समुदाय के ये छात्र मणिपुर में अचानक बढ़ी हिंसक घटनाओं को लेकर 8 सितंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हैं। रविवार को किशमपट के टिडिम रोड पर 3 किलोमीटर तक मार्च के बाद प्रदर्शनकारी राजभवन ( Raj Bhavan) और CM हाउस तक पहुंच गए। ये गवर्नर और CM को ज्ञापन सौंपना चाहते थे। सोमवार को सुरक्षाबलों ने ज्ञापन सौंपने की मांग पूरी कर दी, इसके बाद भी स्टूडेंट्स सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे यहां डटे रहेंगे। इस दौरान उनकी सुरक्षाबलों के साथ झड़प भी हुई।

स्टूडेंट्स 1 और 3 अगस्त को मैतेई इलाकों में हुए ड्रोन हमलों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल फोर्सेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए उनसे राज्य छोड़कर जाने की मांग की। साथ ही राज्य के 60 में से 50 मैतेई विधायकों से अपना रुख स्पष्ट करने या इस्तीफा देने को कहा।

जब ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री तो क्यों न इतराए टेराकोटा

इन स्टूडेंट्स ने यह भी डिमांड की है कि राज्य में यूनिफाइड कमांड की कमान मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को दी जाए। यानी, सेंट्रल और स्टेट फोर्स की कमान केंद्र की बजाय मुख्यमंत्री के पास हो। ये लोग DGP और सिक्योरिटी एडवाइजर को हटाने की भी मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी की नेता और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत सोमवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल से मणिपुर जल रहा है, 11 दिन में 9 लोग मारे गए हैं। ड्रोन से गांव में बम गिराए जा रहे हैं। पूर्व CM के घर पर रॉकेट से हमला हुआ ।सुरक्षाबलों पर हमले हुए। राज्यपाल निवास पर हमला हुआ, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहां हैं?

Tags: Manipur newsManipur Raj Bhavanmanipur violenceNational news
Previous Post

जब ब्रांड एम्बेसडर मुख्यमंत्री तो क्यों न इतराए टेराकोटा

Next Post

हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणा, हिमालय संरक्षण के लिए गठित की जाएगी विशेष कमेटी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Voter Lists
पंजाब

पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कितने नाम जुड़े और कितने घटे

12/10/2026
Next Post
CM Dhami

हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणा, हिमालय संरक्षण के लिए गठित की जाएगी विशेष कमेटी

यह भी पढ़ें

murder

सर्जिकल ब्लेड से की पत्नी की निर्मम हत्या

21/02/2022
LIC

LIC ने लॉन्च की ‘धन वृद्धि’ बीमा पॉलिसी, जानिए इस प्लान की खासियत

23/06/2023
Karwa Chauth

समलैंगिक जोड़ा मना रहा करवा चौथ, डाबर के विज्ञापन पर मचा हंगामा

24/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version