• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व कर्नल को 20 वर्षों की सजा, चीन के लिए जासूसी करने का आरोप

Writer D by Writer D
26/10/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ताइपे। ताइवान वायु सेना के सेवानिवृत्त कर्नल लियू शेंग-शू को चीन के लिए सैन्य जासूसी करने के आरोप में 20 वर्षों की जेल की सजा (Imprisonment) सुनाई गई है।

कर्नल लियू को चीन को सैन्य गुप्त सूचनाएं प्रदान करने के लिए अन्य सक्रिय-ड्यूटी अधिकारियों की भर्ती करने का भी दोषी ठहराया गया।

नौसेना और वायु सेना के पांच अन्य अधिकारियों को उनकी संलिप्तता के लिए छह महीने से 20 वर्षों की जेल की सजा (Imprisonment) सुनाई गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार कर्नल लियू को 2013 में चीन की कारोबारी यात्रा के दौरान भर्ती किया गया था। वह कथित रूप से मुखबिरों का एक नेटवर्क चलाता था और उन्हें मुखौटा कंपनियों के माध्यम से भुगतान करता था।

अभियोजकों ने कहा कि उसे सैन्य खुफिया जानकारी देने के लिए भुगतान किया गया था, जैसे कि हवाई जहाज और युद्धपोतों के कार्यों पर विवरण आदि। उसकी जेल की सजा के अलावा, अधिकारियों ने उसकी तथाकथित अवैध कमाई 5,14,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए।

ताइवान हाई प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की काऊशुंग शाखा ने जनवरी में कर्नल लियू और छह अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाए थे जिसमें से एक को बरी कर दिया गया। ताइवान के कई पूर्व उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारियों पर हाल के वर्षों में चीनी खुफिया विभाग की सहायता करने का आरोप लगाया गया है।

जनवरी में, वायु सेना के एक सेवानिवृत्त मेजर जनरल को हांगकांग के एक व्यापारी से भोजन और यात्राएं स्वीकार करने का दोषी पाया गया था, जो चीन के लिए काम कर रहा था। उनकी सजा हालांकि निलंबित कर दी गई क्योंकि उन्होंने अपनी गलतियों पर पछतावा दिखाया था और उनका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

Tags: # world newscrime newsinternational News
Previous Post

सीएम धामी ने चेन्नई में उद्योगपतियों संग की भेंट

Next Post

पुलिस चौकी में लगी आग, कई हथियार जले

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
A huge fire broke out in a 24-storey building

पुलिस चौकी में लगी आग, कई हथियार जले

यह भी पढ़ें

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ, विपक्षी दलों का हो जाएगा सूपड़ा साफ : स्वतंत्रदेव

11/12/2021
CM Dhami

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Pimples

चेहरा होगा पिंपल फ्री, तो ऐसे करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल

23/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version