• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवरात्रि में कुट्टू के आटे का कहर, खाते ही 200 लोग बीमार

Writer D by Writer D
23/09/2025
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
200 people fell ill after eating Kuttu Atta

200 people fell ill after eating Kuttu Atta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नवरात्रि पर व्रत रखने वाले लोगों के लिए कुट्टू का आटा (Kuttu Atta) इस बार मुसीबत बन गया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर में लगभग 150 से 200 लोग सोमवार तड़के अचानक बीमार हो गए। सभी मरीजों को उल्टी-दस्त और बेचैनी की शिकायत के बाद नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सुबह करीब छह बजकर 10 मिनट पर जहांगीरपुरी थाने को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में लोग कुट्टू का आटा (Kuttu Atta) खाने के बाद अस्वस्थ हो रहे हैं। देखते ही देखते यह खबर फैल गई और स्थानीय लोग उस दुकानदार के पास इकट्ठा हो गए जिससे उन्होंने आटा खरीदा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

श्री सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही खाद्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस कर्मियों एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से इलाके के लोगों और दुकानदारों को आगाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह मामला गंभीर है, लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच पूरी होने तक संबंधित दुकानदारों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।”

बीजेआरएम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक 150-200 लोग पहुंचे। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं थी। उन्होंने कहा, “सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार और दवाइयां देकर घर भेज दिया गया। यह स्पष्ट रूप से फूड पॉइजनिंग का मामला प्रतीत होता है।”

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आटे (Kuttu Atta) के नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जाएगा कि कहीं आटा एक्सपायरी तो नहीं था या इसमें मिलावट तो नहीं थी। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय होगी।

घटना के बाद प्रभावित इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग कुट्टू का आटा खरीदने से बच रहे हैं और दुकानदार भी ग्राहकों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके यहां का सामान सुरक्षित है। वहीं कई परिवारों ने एहतियातन पहले से खरीदा आटा फेंक दिया है।

गौरतलब है कि नवरात्रि के दौरान उपवास रखने वाले लोग बड़े पैमाने पर कुट्टू का आटा, साबूदाना और सिंघाड़ा जैसे अनाज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह घटना न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि धार्मिक आस्थाओं के बीच भी चिंता का विषय बन गई है।

Tags: crime newsdelhi news
Previous Post

कैबिनेट मंत्री के सरकारी बंगले में सुसाइड, मचा हड़कंप

Next Post

रेवेन्यू सरप्लस की उपलब्धि पर CM धामी ने CAG रिपोर्ट का जताया आभार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Next Post
CM Dhami

रेवेन्यू सरप्लस की उपलब्धि पर CM धामी ने CAG रिपोर्ट का जताया आभार

यह भी पढ़ें

Supreme Court

‘तुरंत ड्यूटी पर लौटें, नहीं तो कार्रवाई होगी’, RG Kar हॉस्पिटल के डॉक्टर्स पर SC की कड़ी टिप्पणी

09/09/2024
thailand's king

इस राजा ने अपने ही कुत्ते को बना दिया था एयर चीफ मॉर्शल!

28/11/2020
Ram

21 जनवरी को पूरा हो जाएगा राफ्ट का निर्माण, अप्रैल से शुरू होगा गर्भगृह का कार्य

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version