• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2024 का चुनाव होगा देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
02/10/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो देश बाबा साहब डॉ़ भीमराव अम्बेडकर और डॉ़ राममनोहर लोहिया के सिद्धांतो और उनके बताए रास्ते पर चलेगा, लेकिन अगर पीछे रह गए तो भाजपा संविधान बदलकर न जाने किस रास्ते पर ले जाएगी।

श्री यादव (AKhilesh Yadav)  ने आज यहां लखनऊ, गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पूर्व विधायक नीरज मौर्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘दलित एवं पिछड़ों के वोटों से सत्ता के विमोचन के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच हजार साल पहले जो जाति व्यवस्था आयी, उसी से समाज में दूरियां बनी है। समय-समय पर महापुरुषों ने समाज सुधारने के लिए काम किया। महात्मा ज्योतिबा फुले, शाहूजी महाराज, पेरियार, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, मान्यवर कांशीराम जी, डॉ0 राममनोहर लोहिया, नेताजी ने समाज को जगाने और जागरूक करने का काम किया। हमें उम्मीद है कि जिस समय समाज पढ़-लिख जाएगा, जातियां टूटेंगी। जिस समय समाज सम्पन्न हो जाएगा हर जाति एक दूसरे के साथ खड़ी हो जाएगी।

उन्होंने (AKhilesh Yadav)  पुस्तक लिखने के लिए श्री मौर्या को बधाई देते हुए कहा कि समाज में परिवर्तन हो रहा है लेकिन जितना होना चाहिए उतना नहीं हुआ। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने समाज को जागरूक बनाने का काम किया। डॉ0 राममनोहर लोहिया ने जाति तोड़ो का अभियान चलाया। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर और डॉ0 राममनोहर लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। शिक्षा से ज्ञान बढ़ेगा, वही संघर्ष से सम्पन्नता आएगी। इसी से भेदभाव को खत्म किया जा सकता है।

श्री यादव (AKhilesh Yadav)  ने कहा कि पिछड़े और दलितों ने ताकत देकर केन्द्र में एनडीए की सरकार बनायी थी। भाजपा सरकारों ने इन्हीं वर्गों का शोषण किया। पिछड़े और दलित छोड़ देंगे तो एनडीए कहीं नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ों-दलितों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी संस्थाओं को मजबूत और सक्षम बनाना पड़ेगा।

प्राइमरी स्कूलों में पिछड़े और दलित समाज के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूलों की हालत बेहद खराब है। प्रदेश में तीन हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गये। इसी तरह से सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए सबसे ज्यादा गरीब लोग जाते है। उन्होंने कहा कि हमें सरकारी संस्थानों को मजबूत करना होगा। हम सरकार में आयेंगे तो सरकारी सरकारी संस्थानों को अच्छा और मजबूत बनायेंगे।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

Asian Games: आठवें दिन भारत का पदकों का अर्ध शतक, 15 पदक जीते

Next Post

वृद्ध महिला की डंडे से पीटकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Murder

वृद्ध महिला की डंडे से पीटकर हत्या

यह भी पढ़ें

Sanjay Raut

ED ने संजय राऊत को लिया हिरासत में, बोले- शिवसेना को खत्म करने की साजिश

31/07/2022

देशभर में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में 22 हजार 431 नए केस दर्ज

07/10/2021

मोदी सरकार MSP को कानून में जोड़ने से क्यूं भाग रही है?

20/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version