• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इतने हजार रुपयों के लिए 21 ‘सुहागनों’ को बना दिया ‘विधवा’, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
21/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
scam

Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भ्रष्ट अफसरों और दलालों के गठजोड़ ने उत्तर प्रदेश सरकार की एक और लाभकारी योजना में घपला किया है। इस बार भ्रष्ट अफसरों और दलालों ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से सरकारी धन को हड़पा है। 30 हजार रुपये के लिए 21 महिलाओं को विधवा बना दिया गया है, जबकि असलियत में उनके पति जिंदा हैं।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की शुरुआत की। योजना में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार के कमाऊ मुखिया की 60 साल से पहले असामयिक मौत होने पर पत्नी को 30,000 की रकम सहायता राशि मिलती है। भ्रष्ट अफसरों और दलालों ने गरीब विधवा महिलाओं को मिलने वाली इसी 30,000 रुपये को हजम कर लिया।

चित्रकूट, बलरामपुर, गोरखपुर, कानपुर में इस योजना में घोटाले की शिकायतें पहले ही की जा चुकी हैं। ताजा मामला लखनऊ के 2 इलाकों का सामने आया है, जहां 21 ऐसी फर्जी लाभार्थी मिली हैं, जिनके पति जीवित होने पर भी इस योजना का लाभ मिला और उनके खाते में 30 हजार की रकम जमा कराई गई।

मशहूर डॉक्टर सपना दत्ता की निर्मम हत्या, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील के बंथरा और चंद्रावल गांव में साल 2019-20 और 20-21 में कुल 88 लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लाभ पाने वाली इन महिलाओं में 21 महिलाएं ऐसी थी जिनके पति जीवित हैं और महिलाओं को फर्जी ढंग से भुगतान किया गया।

बताया जा रहा है कि इस फर्जी भुगतान में दलाल और भ्रष्ट अफसरों का कमीशन तय था। लाभार्थी महिला को 30,000 में से 10 से 15 हजार रुपये ही मिले बाकी रकम दलाल और अफसरों ने बांट लिए।

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले गोरखपुर, बलरामपुर, चित्रकूट, कानपुर समेत कई जिलों में ऐसी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं, जहां पर स्थानीय जिला प्रशासन ने विभागीय कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया।

फिलहाल लखनऊ से जुड़े इस मामले में प्रमुख सचिव समाज कल्याण के रविंद्र नायक का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी केस फर्जी पाए जाएंगे दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

Tags: crime newsLucknow Newsscamup crime news
Previous Post

मशहूर डॉक्टर सपना दत्ता की निर्मम हत्या, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Next Post

‘मोदी चाय’ की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Radhashtami: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, जीवन में बनी रहेगी खुशियां

19/09/2026
Main Slider

राधा अष्टमी पर राधारानी के 108 नाम के मंत्रो का करें जाप

19/09/2026
Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Next Post
modi chai

'मोदी चाय' की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

House Attached

गैंगस्टर के आठ मुकदमें में वाछित की सम्पत्ति कुर्क

03/09/2022
Ekana Stadium

Ekana ने जीता ICC का दिल, स्टेडियम में होंगे विश्वकप के पांच मैच

05/08/2023
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

09/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version