• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Deepotsav: आज रामनगरी फिर रचेगी इतिहास, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Writer D by Writer D
11/11/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Deepotsav

Deepotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। दीपोत्सव (Deepotsav) के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।

शनिवार को दीपोत्सव (Deepotsav) में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी (CM Yogi) व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Deepotsav Ayodhya 2023 World Record Will Be Made By Lighting 24.60 Lakh Lamps, CM Yogi to Visit Ram Temple

मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। अगर रामनगरी के निवासियों के उल्लास की बात करें तो लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्होंने उसी तर्ज पर अपने घरों को सजाया है जैसा त्रेता युग में सजावट की गई थी। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया है।

रामनगरी आज फिर रचेगी इतिहास

हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी शनिवार को फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपमालिकाएं सज गई हैं। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं।

शुक्रवार की देर शाम तक दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। शनिवार सुबह से दीपों में तेल व बाती डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाम को सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के युवा फिर इतिहास रचेंगे। इसको लेकर वालंटियर्स में गजब का उत्साह दिख रहा है।

दीये में तेल भरने के लिए एक-एक लीटर सरसों की बोतल दी जाएगी। हर एक दीये में 30 एमएल तेल डाला जाएगा। दीये का ऊपरी हिस्सा कुछ खाली रखा जाएगा, ताकि तेल घाट पर न गिरे। एक लीटर तेल की बोतल खाली होने के बाद पुनः उसी गत्ते में वापस सुरक्षित रखी जाएगी। दीये में तेल डालने के बाद बाती के आगे वाले भाग पर कपूर का पाउडर लगाएंगे, जिससे वालंटियर्स को दीये प्रज्ज्वलित करने में आसानी होगी।

Deepotsav Ayodhya 2023 World Record Will Be Made By Lighting 24.60 Lakh Lamps, CM Yogi to Visit Ram Temple

प्रत्येक घाट पर दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए कैंडल, माचिस, डंडे लगे कैंडल व अन्य सामग्री निर्धारित दीयों की संख्या के अनुपात में एक ही बार में समन्वयकों को उपलब्ध करा दी जाएगी। दीयों को प्रज्वलित करने वाले स्वयंसेवक, समन्वयक सूती कपड़ों में ही घाटों पर उपस्थित रहेंगे। प्रज्वलित करते समय अपना व दूसरों का भी ध्यान रखेंगे।

अवधपुरी अति रुचिर बनाई। देवन्ह सुमन बृष्टि झरि लाई… भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में अवधपुरी बहुत ही सुंदर सजाई गई है। देवताओं ने पुष्पों की वर्षा की झड़ी लगा दी है।

रामचरित मानस की उक्त चौपाई दीपोत्सव (Deepotsav) में साकार रूप लेती दिख रही हैं। शनिवार को भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या में पधारेंगे। यहां सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। राज्याभिषेक समारोह में सीएम योगी श्रीराम का राजतिलक करेंगे। स्वागत में राम की पैड़ी पर 21 लाख दीपमालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी।

राममंदिर के उद्घाटन की बेला में हो रहे दीपोत्सव (Deepotsav) को अद्भुत रूप देने के लिए अयोध्या का भव्य श्रृंगार किया गया है।अयोध्या की सुंदरता को बयां करती रामचरित मानस की चौपाई अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि… चरितार्थ हो रही है।

Deepotsav Ayodhya 2023 World Record Will Be Made By Lighting 24.60 Lakh Lamps, CM Yogi to Visit Ram Temple

लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उसी तर्ज पर लोगों ने घरों को सजाया है। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया गया है। शाम होते ही पूरी अयोध्या में अवधपुरी रघुनंदन आए, घर-घर नारी मंगल गाए… जैसे मंगल गीत गूंजने लगते हैं।

अयोध्या पर शोध करने वाले डॉ. हरिप्रसार दुबे कहते हैं कि अवध में उत्सव है भारी… दीपोत्सव में कुछ इसी तरह का माहौल है। पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें। एक रंग में रंगे भवन। आकर्षक लाइटिंग। रामकथा आधारित तोरण व स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं।

वहीं दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है। पूरी अयोध्या में 30 लाख दीप जलाकर विश्व रिकाॅर्ड बनाने को अयोध्या आतुर है। शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। इससे पहले सीएम वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे।

ग्रीन पटाखों की होगी आतिशबाजी

इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। इसके लिए यहां अलग से मंच बनाया गया है। करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। अलग-अलग रंगों के पटाखों से आसमान सतरंगी हो जाएगा। शाम होती ही पूरा सरयू पुल रोशनी से नहा उठता है, ऐसी सजावट की गई है।

रामकथा पार्क पर सजा रामदरबार

रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग पर आते ही रामायण युग का अहसास होगा। रामकथा के विभिन्न प्रसंगों से सुज्जित 15 तोरण द्वार आकर्षण बढ़ा रहे हैं। रामकथा पार्क में राज दरबार की थीम पर भव्य मंच सजाया गया है। इसी मंच पर राज्याभिषेक समारोह का आयोजन होगा। पार्क में जगह-जगह राजमहल जैसे दृश्य निर्मित किए गए हैं।

सोने का मुकुट धारण कर दर्शन देंगे रामलला

दीपोत्सव के दिन रामलला को खास पोशाक पहनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नीले रंग की रेशमी पोशाक बनवाई गई, जिसे शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को धारण कराया जाएगा। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा।

Tags: 7th DeepotsavAyodhya DeepotsavdeepotsavDeepotsav2023
Previous Post

फिल्म स्टार धर्मेंद्र से सीएम योगी ने की मुलाकात, सीएम आवास पर हुई मुलाकात, तस्वीरें

Next Post

हरीश रावत ने रखा मौन व्रत, सरकार के लिए कह दी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
Harish Rawat

हरीश रावत ने रखा मौन व्रत, सरकार के लिए कह दी ये बात

यह भी पढ़ें

Prayagraj Museum

Maha Kumbh 2025: श्रद्धालुओं को होंगे भारत की पुरातन संस्कृति और वैभव के दर्शन

26/10/2024

गणतंत्र दिवस की झांकी के लिए प्रथम पुरस्कार की ट्राफी सीएम योगी को सौंपी गयी

13/04/2022
daroga shot dead

भाइयों का विवाद सुलझाने गए दरोगा की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version