• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उ.प्र. में पहली बार 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की गयी

Writer D by Writer D
13/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

UP became number one in providing cheap electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के कारण विद्युत की मांग (Power Supply) ऐतिहासिक रूप से बढ़ी है। बढ़ी हुई विद्युत की मांग को ऊर्जा विभाग सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। 12 जून, 2024 को 22.33 बजे प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक 30,240 मेगावॉट की विद्युत आपूर्ति (Power Supply) कर पीक आवर की अधिकतम मांग को पूरा किया गया। 12 जून को ही 17.57 बजे 23988 मेगावॉट विद्युत की न्यूनतम मांग रही। पूरे देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 653.53 मिलियन यूनिट बिजली की खपत प्रदेश में हुई। विद्युत आपूर्ति के मामले में पूरे देश में प्रदेश को की गयी आपूर्ति सर्वाधिक रही तथा देश के अन्य अग्रणी राज्यों से उत्तर प्रदेश बहुत आगे है।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया क प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद एवं मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उर्जा विभाग के कुशल प्रबधंन एंव विद्युत कार्मिकों के कर्तव्यपरायणता की बदौलत प्रदेश ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को प्राप्त किया है और हम इस समय प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति कर रहे है। उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से ऊर्जा के क्षेत्र में नये रिकार्ड बन रहे है और शीघ्र ही पूरे प्रदेश को रोस्टर फ्री 24X7 विद्युत की आपूर्ति मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत की औसत आपूर्ति की गयी। इसमें औद्यौगिक क्षेत्रों, महानगरों, मण्डल व जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों, बुन्देलखण्ड क्षेत्र, नगर पंचायतों आदि में 24 घंटे आपूर्ति की गयी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी 23.55 घंटे की विद्युत आपूर्ति की गयी। प्रदेशवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलें, इसके लिये विगत दो वर्षों से विद्युत ढांचे को सुदृढ़ करने, उपकेन्द्रों और ट्रांसफार्मर्स की क्षमता बृद्धि का कार्य किया जा रहा है, जहां कहीं पर भी जर्जर पोल और केबल विद्युत आपूर्ति में बाधक बन रही है उसे बदला जा रहा है। उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिले, इसके प्रयास किये जा रहे।

ऊर्जा विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली, कुशल प्रबंधन तथा विद्युत कार्मिकों की कार्यो के प्रति लगन एवं निष्ठा की बदौलत पूरे प्रदेश को 24 घंटे विद्युत की आपूर्ति करने में सफलता मिली है। अभी भी जहां कहीं से भी स्थानीय दोषों के कारण विद्युत व्यवधान की शिकायतें मिल रही, उसका शीघ्र निदान ही नहीं किया जा रहा, बल्कि समस्या आगे न हो, उसका जड़ से ही निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों, उपभोक्ताओं तथा विशेषज्ञों की भी सलाह लेकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने प्रदेशवासियों, उपभोक्ताओं तथा विद्युत कार्मिकों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने में कार्मिकों के कठोर परिश्रम की सराहना भी की है। उन्होंने विद्युत कार्मिकों को निर्देशित किया है कि पूरे समर्पण के साथ एवं कर्तव्यनिष्ठ होकर उपभोक्ताओं की सेवा करें, जिससे जल्द ही प्रदेश को विद्युत आपूर्ति में ही नहीं बल्कि उपभोक्ता सेवा के क्षेत्र में भी पूरे देश में प्रदेश को अग्रणी स्थान मिले।

Tags: ak sharmaLucknow NewsPower supplyup news
Previous Post

1563 उम्मीदवारों के ग्रेस मार्क्स होंगे वापस, इस दिन फिर से परीक्षा

Next Post

राजनीती विकास व प्रगति की वाहक और कारक होती है : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post

राजनीती विकास व प्रगति की वाहक और कारक होती है : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Baba Kedarnath

बाबा केदार की पंचमुखी डोली का विश्वनाथ मंदिर से दूसरे पड़ाव फाटा को हुआ प्रस्थान

07/05/2024
Pradyuman singh tomar

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री, सरकारी कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

01/07/2021
Road Accident

आदिवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

03/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version