• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मणिपुर भूस्खलन: 18 जवानों समेत 24 की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

Writer D by Writer D
02/07/2022
in मणिपुर, राष्ट्रीय
0
manipur landslide

manipur landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी। मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन (Manipur Landslide) में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 24 हो गई। इनमें टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवान शामिल हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुवाहाटी में सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 38 लोग अब भी लापता है। राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए कई और टीमों को लगाया गया है। सेना, असम राइफल्स, टेरिटोरियल आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार मलबे में जिंदगियां ढूंढने में जुटे हुए हैं।

पीटीआई के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए वॉल रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा खोजी कुत्तों के दस्ते को भी लगाया गया है। अब तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवान और 5 नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवानों और 6 सिविलियंस के शव अब तक बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के 12 जवान और 26 नागरिक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश का काम जोरशोर से किया जा रहा है।

Presidential Election: राष्ट्रपति जिसे सुननी पड़ी थी अपने बेटी-दामाद के हत्यारों की दया याचिका

प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में जान गंवान वाले सैन्य कर्मियों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) भी है। जेसीओ समेत 14 जवानों के शव वायुसेना के दो विमानों और एक आर्मी हेलिकॉप्टर द्वारा उनके घर भेजे गए हैं। एक जवान के शव को मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सड़क के रास्ते भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शवों को रवाना करने से पहले इंफाल में उन्हें पूरे सम्मान के साथ सैन्य विदाई दी गई।

बता दें कि बुधवार-गुरुवार की रात मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के नजदीक भारतीय सेना के 107 टेरिटोरियल आर्मी कैंप के पास ये लैंडस्लाइड हुआ था। यहां पर जिरीबाम से इंफाल के बीच रेलवे लाइन का निर्माण किया जा रहा है। ये सैनिक उसी की सुरक्षा के लिए तैनात थे।

Tags: manipur landslideManipur newsNational news
Previous Post

Presidential Election: राष्ट्रपति जिसे सुननी पड़ी थी अपने बेटी-दामाद के हत्यारों की दया याचिका

Next Post

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जताई फोन टैपिंग की आंशका, NHRC से की शिकायत

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
Next Post
Amitabh Thakur

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने जताई फोन टैपिंग की आंशका, NHRC से की शिकायत

यह भी पढ़ें

Indigo

कुवैत से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को हाईजैक कर उड़ाने की धमकी

30/01/2026

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

22/03/2022
rhea chakraborty

आखिर ड्रग्स के सवाल को क्यों टाल गईं रिया चक्रवर्ती?

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version