• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की विरासत के साथ वीभत्स खिलवाड़ कर रही भाजपा : पवन खेड़ा

Writer D by Writer D
28/02/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Pawan Khera

Pawan Khera

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने प्रेसवार्ता कर योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन (Ukraine) में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं, इनमें 1,173 लोग केवल उत्तर प्रदेश से हैं। भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत के लोग पोलैंड के बॉर्डर पर जाएं, वहां से भारत आने की व्यवस्था की जा रही है। जब लोग पोलैंड के बॉर्डर पर पहुंचे, तो दूतावास में फोन उठना ही बंद हो गया। जिस सरकार को अपने बच्चों और नागरिकों की फ्रिक न हो, वह विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा हो, यह कितना हास्यपद हो।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि सरकार के दावे झूठे और आंकड़े किताबी है। उन्होंने कहा कि क्या क्या भूल जाए उत्तर प्रदेश? क्या गोरखपुर में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से सैकड़ों बच्चों की मौत भूल जाए? क्या माँ गंगा के आँचल को रामनामी मान कर अपने आप को ढाँपती हज़ारों लाशें भूल जाए? क्या प्रवासियों का हज़ारों किलोमीटर का वो पैदल सफ़र भूल जाए जो आपकी नासमझी की वजह से मजबूरन तय करना पड़ा? या काशी विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न का विरोध करती बच्चियों पर बरसाई गई लाठियाँ भूल जाए।

भाजपा ने यूपी में लोगों लोगों राशन पर निर्भर कर उन्हें गरीबी में धकेल दिया : प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि बनारस की गलियों में भारत की ही नहीं, अपितु मानव सभ्यता की एक जीती- जागती विरासत आदि काल से हमें जीवन का एवं जीवन के बाद तक का रास्ता दिखाती आयी हैं। क्या हमारी विरासत के साथ हुए वीभत्स खिलवाड़ को भूल जाए।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में जिन गलियों में 12 भैरव मंदिर हैं या जिन गलियों में 9 दुर्गा मंदिर स्थित हैं, उन गलियों का भी चौड़ीकरण कर हमारी आध्यात्मिक विरासत के साथ खिलवाड़ करने की योजना है? क्या इस भय को भूल जाए? किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2022 आ गया है। क्या किसान की आय दोगुनी हुई? आय दुगुनी होना तो भूल जाइए, लागत ज़रूर चौगुना हो गई है। छुट्टा सांड की समस्या इतनी गम्भीर है कि आप कितना भी प्रयास कर लीजिए, किसान नहीं भूल पाएगा कि कैसे रात रात भर जाग कर अपने खेतों की रक्षा करनी पड़ती है। किसानों को आपने खाद की लाइनों में लगवा दिया। आपने वाक़ई किसान को आत्मनिर्भर बना दिया है। क्या उत्तर प्रदेश यह सब भूल जाए ?

यूक्रेन में फंसे छात्रों की मदद के लिए मोदी के चार मंत्रियों ने संभाला मोर्चा

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग कानपुर के व्यापारी की गोरखपुर में हुई वो हत्या भूल जाएं, जो पुलिस के हाथों की गई? क्या यह भी भूल जाएं कि आपने ना केवल फसलें तबाह कर दीं; आपने हमारी नौजवान नस्लें भी तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी? बेरोजगारी को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कितनी सरकारी भर्तियां हुईं, इसका जवाब सरकार से नहीं देते बनता। पूर्वांचल में कोई एक उद्योग सरकार ने खोला हो तो बताओ ? ऐसा कोई उद्योग, जिससे पूर्वांचल के एक हज़ार नौजवानों को नौकरी मिली हो?

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे है लखनऊ के 60 लोग

उन्होंने कहा कि नौजवानों के मस्तिष्क में जो नफ़रत बोई जा रही है, क्या आने वाली पीढ़ियाँ आपको माफ़ कर पाएँगी? आप वर्तमान की भयावह स्थिति से लोगों का ध्यान हटाने के लिए कभी भूतकाल का सहारा लेकर नफ़रत फैलाते हैं, आपसी रंजिश फैलाते हैं, तो कभी भविष्य के लुभावने सपने दिखा दिखा कर रिझाते हैं, मूर्ख बनाते हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि काठ की हांडी है। कितनी बार चढ़ाओगे ? क्या पेट्रोल व डीज़ल के दाम भूल जाए? क्या हमें नहीं मालूम आप चुनाव ख़त्म होते ही पेट्रोल  और डीज़ल के दाम बढ़ाने वाले हो। कल ही प्रधान मंत्री ने इशारा कर दिया। यहीं उत्तर प्रदेश में कह दिया कि क्या हमारे पास तेल के कुएँ हैं, जो तेल सस्ता हो जाए? उन्होंने कहा कि कल रात को सोशल मीडिया में यूक्रेन में फँसी लखनऊ की एक बच्ची का वीडियो देख कर मन में बहुत पीड़ा हुई। अकेले उत्तर प्रदेश के सैंकड़ों लोग वहाँ फँसे हुए हैं। क्या तब हम भूल जाएँगे? भूलना चाहें भी तब भी नहीं भूल पाएँगे।

प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, प्रिंट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, डिजिटल मीडिया संयोजक अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, आसिफ रिजवी रिंकू, प्रियंका गुप्ता, संजय सिंह, सचिन रावत, प्रदीप सिंह, रफत फातिमा समेत कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Election 2022elections 2022Pawan KheraUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

UP Election: आज शाम थम जाएगा छठवें चरण का चुनाव प्रचार

Next Post

‘राधे श्याम’ का नया ट्रेलर, 11 मार्च को होगी रिलीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Radhe Shyam

'राधे श्याम' का नया ट्रेलर, 11 मार्च को होगी रिलीज

यह भी पढ़ें

Zelensky

Ukraine-Russia War: समझौते के लिए जेलेंस्की ने पुतिन के सामने रखी दो शर्तें

28/03/2022
loot

बैंक से 18 लाख रुपये की लूट

03/04/2022

सर्दियों में रोड एक्सीडेंट से बचें, जानें कार ड्राइविंग की सेफ्टी से जुड़ी 10 जरूरी बातें

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version