• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की 25 करोड़ जनता हमारे परिवार के सदस्य : सीएम योगी

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शाहजहांपुर की धरती से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। करीब 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का एजेण्डा साफ है। इस सरकार में गांव, गरीब, किसान, बेटियों महिलाओं की सुरक्षा है। प्रदेश का विकास और युवाओं का भविष्य है। पिछली सरकारों में विकास के नाम पर अपने परिवार का विकास था। सुरक्षा के नाम के आतंकियों को सुरक्षा प्रदान करना था। अपराधियों को संरक्षण देना था। आज अपराधी थर-थर कांपते हैं।

जिले के महान क्रांतिकारियों, बलिदानियों और तपस्वियों को याद करते हुए कहा कि जिनके लिए भारत ही सब कुछ है। ऐसे महान राष्ट्र नायकों की यह जन्म स्थली है। यहां के पर्यटन स्थली को विकासित करने के लिए हम यहां आए हैं। योगी ने कहा कि मनोज कश्यप के चुनाव प्रचार में आया था। आज वह नहीं हैं लेकिन उनका संघर्ष एवं जुझारूपन हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज यहां 269 करोड़ की 131 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र का विकास होगा।

प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में नये भारत को आप लोगों ने देखा है। पहले के नेतृत्व को महिलाओं, गरीबों, युवाओं को चिंता नहीं थी। दुश्मन देश भारत को आंख दिखाता था तो कहा जाता था कि वह नाराज हो जाएगा। आज अगर कोई दुश्मन देश भारत को आंख दिखाता है तो उसकी आंख उसके हाथ में रखने का कार्य करने का साहस नया भारत रखता है।

जलालाबाद, जनपद शाहजहॉंपुर में ₹269 करोड़ की 131 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/yhzL0G8aNS

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2021

2017 के पहले कोई पर्व और त्यौहार आप नहीं मना सकते थे। शासन की तरफ से फरमान जारी हो जाते थे। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा नहीं निकालोगे। होली 12 बजे के बाद नहीं खेलोगे। रात नौ बजे के बाद दिवाली में पटाखा नहीं फोड़ा जाएगा। आज भाजपा की साढ़े चार साल बीत गए हैं। बड़े से बड़े आयोजन हो रहे हैं। कोई भी दंगा नहीं हो रहा है। कोई कफ्र्यू नहीं, कोई फरमान नहीं। आराम से भजन गाते हुए कांवड़ यात्रा निकालिए, सारे धार्मिक आयोजन कीजिए। दंगाइयों को हमारी सरकार ने संदेश दिया है कि अगर दंगा किया तो उनकी सात पीढ़ियां उसकी भरपाई करते-करते घिस जाएंगी।

छठ महापर्व पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 10 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

उन्होंने कहा कि सपा की 2012 में जब सरकार आई तो उन्होंने आतंकियों से मुकदमें हटाने का काम किया। भाजपा की 2017 में सरकार आई तो सबसे पहले बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया। किसानों का कर्ज माफ किया गया।

योगी ने कहा कि आप लोगों को साफ अंतर दिख रहा होगा। जहां भाजपा के विधायक होंगे, वहां तेजी से विकास हो रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस के विधायकों वाले क्षेत्र में उस तरह से विकास नहीं हो रहा है। इन दलों के विधायकों की विकास वाली सोच ही नहीं है। वे लोग केवल अपना और अपने परिवार का विकास करना जानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए सवा सौ करोड़ देशवासी परिवार हैं। हमारे लिए उप्र. की 25 करोड़ जनता हमारे परिवार के सदस्य हैं। किसानों के लिए हमारी सरकार निरंतर काम कर रही है। दुर्भाग्य से यदि कोई आपदा आ गयी तो भाजपा के विधायक, सांसद और प्रशासन के अधिकारी किसान भाइयों के दरवाजे में खड़े मिलेंगे।

बदायूं में बोले सीएम योगी- आज उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर एक पर आ रहा है

पहले की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। सरकारी नौकरी निकलते ही एक परिवार के लोग वसूली करने के लिए झोला लेकर निकल पड़ते थे। हमारी सरकार में बिना भेदभाव के साढ़े चार लाख सरकारी नौकरी दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी ने शाहजहांपुर की जनता से 2022 में एक बार फिर भाजपा को जिताने की अपील की। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री जितिन प्रसाद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: CM Yogi Newsshahjhapur newsup newsYogi News
Previous Post

शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, इन नियमों का करें पालन

Next Post

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से मिलने आए अधिवक्ता को जेलर ने लौटाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी से मिलने आए अधिवक्ता को जेलर ने लौटाया

यह भी पढ़ें

पूर्व कप्तान इमरान खान : भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज होना बहुत मुश्किल

18/08/2020
women arrested

टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इनामी मां-बेटे गिरफ्तार

03/01/2022
Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version