• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तरकाशी बस हादसे में 25 की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता की घोषणा

Writer D by Writer D
05/06/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
bus accident
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तरकाशी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यमुनोत्री के लिए जा रही एक बस (Bus Accident) खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास हुआ है। बस में मध्य प्रदेश के 28 यात्री सवार थे।हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सीएम पुष्कर धामी ने की है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस की टीमें मौके पर भेजी गईं। आननफानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। अभी भी पुलिस और एसडीआऱएफ की टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बस उत्तरकाशी के लिए मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से आ रही थी, बस यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास खाई में गिरी है। बस में मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई कि एक बस खाई में गिर गई है। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री यमुनोत्री का यात्रा पर निकले थे।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है।

पीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

उत्तरकाशी में हुए बस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

यमुनोत्री जा रही बस खाई में गिरी, 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

अमित शाह ने जताया दुख

हादसे के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की बस के खाई में गिरने की सूचना अत्यंत दुःखद है। इस पर मैंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। NDRF भी शीघ्र वहां पहुंच रही है।

उत्तराखंड के सीएम ने दिए जांच के निर्देश

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। संबंधित अधिकारियों को इस दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

MP के सीएम बोले- हम शोकाकुल परिवारों के साथ

हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

एमपी सरकार ने की सहायता राशि की घोषणा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के सीएम सुबह घटनास्थल पर जाएंगे

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह घटना स्थल पर जाएंगे। फिलहाल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। साथ ही जिला प्रशासन को तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए।

हरीश रावत ने व्यक्त किया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद उत्तरकाशी के डामटा में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ। भगवान, मृत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Tags: Bus accidentUttarakhand Newsuttarkashi newsYamunotri
Previous Post

सीएम योगी के जन्मदिन पर गंगा आरती में जले 1100 दीप, विशेष प्रार्थना

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने राजभवन स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया

यह भी पढ़ें

राज्य प्रवेश परीक्षा

राज्य प्रवेश परीक्षा में एमटेक, एमफार्मा के ऑनलाइन प्रवेश पत्र आज से होंगे जारी

06/08/2020
weight loss

वजन घटाने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन

12/06/2021
Realme GT 5G launched

Realme GT 5G हुआ लॉन्च, 888 चिपसेट और 8 जीबी/12 जीबी रैम के साथ आया फोन

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version