• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 हजार कुपोषित बच्चे स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चिंता

Writer D by Writer D
02/06/2021
in उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद जनपद में 18 वर्ष से कम के करीब सात लाख बच्चे हैं, जिसमें से लगभग 25 हजार बच्चे कुपोषित हैं। स्वास्थ्य विभाग की चिंता यही 25 हजार कुपोषित बच्चे हैं। सीएमओ का कहना है कि बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन बच्चों को सुरक्षित रखने की रणनीति बनाई जाएगी।

यूपी ने पूरे किए 5 करोड़ कोविड टेस्ट, रिकवरी रेट पहुंचा 97.1 फीसदी

कोरोना संक्रमण से लोग बेहाल है। अभी संक्रमण की गति भले ही कम हो गई है, लेकिन शहर पूरी तरह से दूसरी लहर से बाहर नहीं आ पाया है। इसी बीच विशेषज्ञों ने तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त कर दी है। इसी के तहत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कोविड एल-2 अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जा रहा है। करीब 30 बेड के इस वार्ड में दस वेंटिलेटर और वाइपैप की सुविधा रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से उपकरण आना शुरू हो जाएंगे।

दूध की कीमत को लेकर हुआ विवाद, शाम में फायरिंग से मचा हड़कंप

साढ़े पांच हजार बच्चे हैं अति कुपोषित

अधिकारियों के अनुसार मुरादाबाद जनपद में 18 वर्ष से कम के करीब सात लाख 20 हजार बच्चे हैं। इनमें से करीब 25411 बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं। जिसमें से 19899 बच्चे कुपोषित हैं और करीब 5512 बच्चे अति कुपोषित हैं। पहले से ही इन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना चिंता की बात है।

जिले में मिले ब्लैक फंगस के आठ नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

मार्च का इस महीने बंटेगा पोषाहार

कुपोषित बच्चों के लिए पोषाहार वितरित किया जाता है। जनवरी से मार्च तक वितरण नहीं हुआ था। इसके बाद अप्रैल माह में फरवरी का और मई माह में जनवरी का पोषाहार बांटा गया है। इस माह मार्च माह का पोषाहार वितरित किया जाएगा।

पटाखा व्यापारी के घर विस्फोट मेँ सात लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

बच्चों के मास्क की मांग की

अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क सबसे ज्यादा जरूरी हैं। छोटे बच्चों के मास्क का साइज अलग होता है। तीसरी लहर से पहले ही बच्चों को सुरक्षित किया जा सके, इसके लिए शासन ने छोटे बच्चों के मास्क भेजने का प्रस्ताव भेजा है।

ब्लाक कुपोषित अतिकुपोषित

बिलारी 1470 346

डींगरपुर 2348 708

मुुरादाबाद ब्लॉक 1339 425

मुरादाबाद शहर 3636 878

डिलारी 3059 383

ठाकुरद्वारा 1955 668

भगतपुर टांडा 1924 100

मूंढापांडे 2373 778

छजलैट 1795 318

18 वर्ष से कम के सात लाख 20 हजार बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित चुनौती है। इसमें से भी यह 25 हजार बच्चों के लिए चिंता है। इसलिए वार्ड की तैयारियों के साथ अब इन कुपोषित बच्चों को स्वस्थ रखने की रणनीति बनाई जाएगी। बाल विकास विभाग के अधिकारियों से पोषाहार वितरण की जानकारी करेंगे। हालांकि अति कुपोषित बच्चों को ज्यादा समस्या न हो, इसके लिए एनआरसी का भी संचालन कर रहे हैं। पहले यह बंद हो गई थी, लेकिन अब इसे शुरू कर दिया गया है।

Tags: Moradabad newsMoradabad News in HindiMoradabad News Todayमुरादाबाद न्यूज़मुरादाबाद समाचार
Previous Post

यूपी ने पूरे किए 5 करोड़ कोविड टेस्ट, रिकवरी रेट पहुंचा 97.1 फीसदी

Next Post

माफिया प्रदीप सिंह पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति व लग्जरी वाहन जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
panchayati raj
उत्तर प्रदेश

पंचायती राज विभाग ने पांच वर्षों में रचा विकास का नया इतिहास

13/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष: युवा शक्ति की सामर्थ्य को नई दिशा देने वाले वर्ष : केशव प्रसाद मौर्य

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का किया निरीक्षण

13/06/2026
Next Post
gangster pradeep singh

माफिया प्रदीप सिंह पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति व लग्जरी वाहन जब्त

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी देश की 140 करोड़ जनता: अखिलेश यादव

15/05/2024
CM Yogi

इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में मददगार होगी कंप्यूटर लैब: सीएम योगी

06/04/2026
liquor busted

रेस्टोरेन्ट की आड़ में चल रहा था अवैधा शराब का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

20/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version