• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Writer D by Writer D
26/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
25 year old software developer commits suicide

25 year old software developer commits suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां IIT प्रोजेक्ट पर काम कर रहे एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान (Suicide) दे दी। सोमवार सुबह युवक का शव कल्याणपुर क्षेत्र के गूबा गार्डन स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक चौधरी के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र का रहने वाला था मृतक

जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर दीपक चौधरी मूलरूप से जलगांव (महाराष्ट्र) जिले के कोठडी कस्बे के रहने वाले थे। वह एक आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए IIT कानपुर के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

रूम पार्टनर ने देखा शव

दीपक अपने साथी अमन गुप्ता (निवासी जयपुर, राजस्थान) के साथ किराए के अपार्टमेंट में रहते थे। रविवार रात दोनों ने साथ काम किया और फिर आराम करने चले गए। सोमवार सुबह जब अमन सोकर उठा और दीपक को जगाने गया तो उसने देखा कि दीपक का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या (Suicide) का लग रहा है। घटना की जांच की जा रही है और मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

सुसाइड नोट (Suicide Note) में लिखी ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस को घटनास्थल से एक नोटबुक बरामद हुई, जिसमें दीपक ने मराठी भाषा में सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा था। नोट में उन्होंने लिखा- मम्मी-पापा मुझे माफ करना। मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा हूं और आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने मौजूदा माहौल में खुद को ढाल न पाने की बात भी लिखी।

पुलिस ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जांच के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह लग रहा है कि दीपक मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। परिजन मंगलवार सुबह तक कानपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दीपक चौधरी का परिवार जलगांव में रहता है। उनके पिता नितिन चौधरी किसान हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से बातचीत के बाद ही आत्महत्या (Suicide) के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ पाएगी। पड़ोसियों का कहना है कि दीपक कम बोलने वाले और शांत स्वभाव के थे। अक्सर काम में ही व्यस्त रहते थे। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Tags: crime newsIIT-Kanpurkanpur newsup news
Previous Post

आरजेडी प्रखंड महासचिव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Next Post

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
750 bodies recovered from Bangladesh rivers

बांग्लादेश की नदियों से 750 शव बरामद, प्रशासन में हड़कंप

यह भी पढ़ें

कांग्रेस को बड़ा झटका Big shock to congress

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी बोली- झूठ की हार

09/12/2020
sonu sood

सोनू सूद ने जरूरतमंदों के लिए 10 करोड़ रूपए जुटाने के लिए 8 प्रॉपर्टीज को रखा गिरवी

09/12/2020

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता सचल वाहनों को किया रवाना

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version