• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, जिंदा जल गए 26 यात्री

Writer D by Writer D
01/07/2023
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Bus Accident

Bus Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। नागपुर से पुणे की ओर जा रही बस (Bus Accident) बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे (Samriddhi Expressway) पर हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा कि बस में 33 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी सो रहे थे। जब आग लगी तो यह लोग संभल नहीं पाए। इनमें से 26 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं सात यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह बस विदर्भ ट्रैवेल्स की थी। बस नागपुर, वर्धा और यवतमाल से यात्रियों को लेकर पुणे जा रही थी। देर रात सिंदखेड़ाराजा में पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में सवार सभी 33 यात्री सो रहे थे। इन लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जब तक ये लोग संभलते, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने ड्राइवर, कंडक्टर सहित आठ यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। आग बुझाने के बाद जवानों ने बस के अंदर जाकर जायजा दिया। इस दौरान बस के अंदर का दृश्य देख जवान सहम गए। 22 यात्रियों की लाश जली हुई पड़ी थी। किसी की बॉडी तक पहचान में नहीं आ रही थी। एक-एक कर सबको बाहर निकाला गया और उन पर चादर डाली गई।

खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले आठों यात्री

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस सबसे पहले समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस-वे पर दाहिनी ओर एक लोहे के खंभे से टकराई, जिसके बाद अनियंत्रित हो गई। इसके बाद आने-जाने वाली लेन के बीच कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर बस बाईं तरफ पलट गई। बाईं तरफ पलटने की वजह से ही बस का दरवाजा नीचे गिर गया, जिससे निकलने का रास्ता भी बंद हो गया। जो यात्री बाहर निकलने भी थे, वो सभी खिड़कियां तोड़कर बाहर निकल पाए थे।

बस का टायर फटने की वजह से हुआ हादसा (Bus Accident)- ड्राइवर

बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया कि बस नागपुर से पुणे जा रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे हादसे (Bus Accident) का शिकार हो गई। ड्राइवर ने बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ, जिससे बस में आग लग गई। बाद में गाड़ी के डीजल टैंक में आग लग गई। मरने वालों में 3 बच्चे हैं और बाकी व्यस्क हैं। दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है।

Tags: accident newsBus accidentbus accident in maharashtraMaharashtra Newssamriddhi expressway
Previous Post

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गौ तस्कर गिरफ्तार

Next Post

छह घंटे पहले मायावती ने अखिलेश यादव को कहा जन्मदिन मुबारक, राजनीतिक अटकले तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
Mayawati congratulated Akhilesh Yadav on his birthday

छह घंटे पहले मायावती ने अखिलेश यादव को कहा जन्मदिन मुबारक, राजनीतिक अटकले तेज

यह भी पढ़ें

SS rajamouli

निर्देशक राजामौली और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

13/08/2020

महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में कोरोना से मौत का 30 फीसद अधिक खतरा

20/12/2020
Fire in Covid Care Center

कोविड केयर सेंटर में लगी आग, सभी 70 मरीज सुरक्षित निकाले गए

12/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version