• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

29 लोगों ने नाबालिग के साथ कई बार किया गैंगरेप, 23 आरोपी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Gang Rape

Gang Rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से रेप की एक बेहद चौंकाने और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि इस साल जनवरी से सितंबर महीने के बीच दो नाबालिगों सहित 29 लोगों ने एक पंद्रह साल की नाबालिग लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया।

इसमें शामिल आरोपी नाबालिग के दोस्त ने रेप का वीडियो भी बना लिया और उसके बाद उस वीडियो का इस्तेमाल नाबालिग को ब्लैकमेल कर कई बार रेप करने के लिए किया गया। घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब नाबालिग पीड़िता ने बुधवार रात डोंबिवली के मानपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ठाणे पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दत्तात्रेय कराले ने इस मामले को लेकर कहा, “पीड़िता ने मनपाड़ा पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और पिछले नौ महीनों से अपने साथ हो रही रहे दुष्कर्म की घटना सुनाई। उसने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न में शामिल 29 लोगों को आरोपी बनाया है।

अधिकारी ने बताया, हमने तुरंत एक विशेष अभियान चलाकर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे।” उन्होंने कहा, “इसमें शामिल आरोपी पीड़िता के परिचित थे और उन्होंने डोंबिवली, रबाले, मुरबाद, बदलापुर और कुछ अन्य स्थानों पर अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया था।”

उरी में आर्मी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, 5 AK-47 बरामद

इस मामले में गैंगरेप और पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों का संरक्षण अधिनियम) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एसीपी सोनाली डोले को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि डीसीपी सचिन गुंजाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बारीकी से केस की निगरानी करेंगे।

अधिकारियों ने यह भी खुलासा किया कि आरोपियों में से एक उसका दोस्त था, जिसने जनवरी में उसका यौन उत्पीड़न किया था और घटना का एक वीडियो भी बनाया था। अधिकारी ने कहा, इसके बाद यह वीडियो अन्य आरोपी व्यक्तियों तक पहुंच गया जिन्होंने उसे ब्लैकमेल किया और फिर विभिन्न अवसरों पर उसके साथ बार-बार मारपीट की और रेप किया।

घटना के बाद पीड़ित नाबालिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने उन स्थानों को भी चिन्हित कर लिया है जहां पीड़िता के साथ मारपीट की गई थी। फोरेंसिक टीमों से भी जांच कराई जा रही है।

Tags: crime newsMaharashtra NewsMinor raped
Previous Post

पूर्व CM कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति ने छोड़ी कांग्रेस, कही ये बात

Next Post

एक घर से उठे तीन जनाजे, गांव में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
Road Accident

एक घर से उठे तीन जनाजे, गांव में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह Woman committed self-immolation

लखनऊ : आत्मदाह की कोशिश मामले में पूर्व राज्यपाल का बेटा हिरासत में, महिला को उकसाने का आरोप

14/10/2020
Archer can miss Test match against New Zealand due to elbow injury

कोहनी की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं आर्चर

08/05/2021
PM Modi honoured with the Order of Oman

PM मोदी को सुल्तान हैथम ने ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से किया सम्मानित

18/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version