• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व CM कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति ने छोड़ी कांग्रेस, कही ये बात

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Laliteshpati Tripathi

Laliteshpati Tripathi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व सीएम पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेश त्रिपाठी ने प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ दी है। त्रिपाठी परिवार को यूपी में कांग्रेस का पहला परिवार कहा जाता है। इस परिवार का चार पीढ़ियों से कांग्रेस के साथ नाता था। ललितेश के इस कदम से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लगा है।

पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने गुरुवार इस घोषणा के लिए वाराणसी में बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। बोले- ‘मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का करता हूं। पीढ़ियों से जो लोग कांग्रेस के साथ जुड़े थे, आज उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन उपेक्षित लोगों की लड़ाई न लड़ पाने के कारण ही मैं इस्तीफा दे रहा हूं। जो परिवर्तन अब कांग्रेस में आया है, उसके साथ पार्टी में रह पाना मुझे संभव नहीं लग पा रहा था। इसीलिए ये फैसला लिया है’।

2012 में मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा से विधायक चुने गए ललितेश पति त्रिपाठी की करीबी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से जगजाहिर है। ललितेश पति त्रिपाठी ने हाथ का साथ भले ही छोड़ दिया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में देश की राजनीति में कांग्रेस ही एक ठोस विकल्प बनेगी।

उरी में आर्मी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, 5 AK-47 बरामद

उन्होंने कहा, ‘हमने राजनीति में कांग्रेस की विचारधारा के अलावा कुछ और देखा-समझा ही नहीं है। इस देश की आत्मा में कांग्रेस है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने हमें कांग्रेस में प्रदेश और देश में बड़ी जिम्मेदारी दी। व्यक्तिगत संबंध जैसे थे वैसे ही रहेंगे। हमने जो निर्णय ले लिया है अब उसे वापस नहीं ले सकते’।

ललितेश पति त्रिपाठी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी अन्य दल में नहीं जा रहा हूं और इस संबंध में कहीं किसी से कोई बात भी नहीं हुई है -‘अभी अपने समर्थकों और साथियों के साथ बातचीत करूंगा। उनकी राय के आधार पर अपने राजनीतिक भविष्य के संबंध में निर्णय लूंगा। अगर साथी और समर्थक कहेंगे कि 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है तो नहीं लड़ूंगा। जिस दिन किसी और दल में शामिल हुंगा, उस दिन सबसे पहले इसकी जानकारी वाराणसी में ही सार्वजनिक करूंगा’।

Tags: congressLaliteshpati Tripathiup newsvaranasi news
Previous Post

उरी में आर्मी ने तीन आतंकियों को किया ढेर, 5 AK-47 बरामद

Next Post

29 लोगों ने नाबालिग के साथ कई बार किया गैंगरेप, 23 आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
Gang Rape

29 लोगों ने नाबालिग के साथ कई बार किया गैंगरेप, 23 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

cm yogi

श्रम दिवस पर राज्य के साढ़े 11 लाख पेंशनरों को सीएम योगी की बड़ी सौगात

01/05/2022
Kitchen

इन चीजों के खत्म होने से ही चली जाती हैं घर की बरकत

20/10/2025
बंगाल में कोरोना

महिला दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, अध्ययन करने का मिला आदेश

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version