• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPTET पेपर लीक मामले में सरगना समेत 29 लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2021 का पर्चा लीक करने के मामले में उप्र एसटीएफ ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अब तक सरगना समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है।

पकड़े गए अभियुक्त बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। यह लोग अभ्यर्थियों की जगह अपने सॉल्वरों को बैठाते थे जिसके एवज में यह अभ्यर्थी से लाखों रुपये लेते थे।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों के निर्धारित सेंटरों पर दो पालियों में यूपीटीईटी की परीक्षा का किया जाना था। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए एसटीएफ की टीम को लगाया था। इस बीच सूचना मिली कि पेपर को लीक कर दिया गया है।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पेपर लीक करने वाले गिरोह के सरगना समेत 29 लोगों को विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया है।

प्रयागराज से 16 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जो अन्य जिलों से सबसे ज्यादा है। पकड़े गए अभियुक्त बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक नवेन्दु कुमार ने बताया कि प्रयागराज से 16 अभियुक्त पकड़े गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का संचालन राजेन्द्र कुमार पटेल, नीरज शुक्ला चतुर्भुज सिंह द्वारा किया जाता है।

विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में अभ्यर्थियों से पैसा लेकर परीक्षा पास कराने, पेपर आउट कराने और सॉल्वर बैठाने का काम वे सभी लोग करते थे। वे लोग नकल करके पास होने वाले अभ्यर्थियों को खोजते थे।

इन अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वरों को बैठाते थे, जिनका खर्चा 20 से 25 हजार रुपये आता था। इस बार प्रत्येक अभ्यर्थियों से वे लोग 25 से 30 लाख रुपये लिए थे।

Tags: crime newsPrayagraj Newsup stfuptet 2021uptet exam cancelleduptet paper leak
Previous Post

मोरारी बापू की रामकथा सुन मंत्रगुग्ध हुए भक्त

Next Post

तांत्रिक का शिकार बनी महिला ने पुलिस से मांगी मदद

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
A family troubled by land dispute attempted suicide

तांत्रिक का शिकार बनी महिला ने पुलिस से मांगी मदद

यह भी पढ़ें

Egg Chicken Mughlai Paratha

संडे के नाश्ते में ले एग चिकन मुगलई पराठे का स्वाद

15/02/2026

अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिंदा लौट पाया, अधिकारियों से बोलें पीएम मोदी

05/01/2022
Afsar Bitiya

‘अफसर बिटिया’ का ट्रेलर रिलीज, देख इमोशनल हो जाएंगे आप

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version