• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 34,636 मरीज हुए कोरोनामुक्त, 296 संक्रमितों की मौत

Writer D by Writer D
09/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
corona in Uttar Pradesh

corona in Uttar Pradesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू के चलते संक्रमण के नये मामलों में नरमी आयी है जबकि बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या 300 के आसपास बनी हुयी है।

स्वास्थ्य विभाग से रविवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 23 हजार 333 नये मामले प्रकाश में आये है जबकि 34 हजार 636 जानलेवा बीमारी से उबरने में सफल हुये है। इस अवधि में 296 मरीजों की मौत हो गयी। राज्य में फिलहाल दो लाख 33 हजार 981 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में दो लाख 29 हजार 186 कोरोना टेस्ट किये गये है जिन्हे मिलाकर राज्य में अब तक चार करोड़ 29 लाख 53 हजार 900 कोरोना टेस्टों को अंजाम दिया जा चुका है जिनमें डेढ़ लाख से अधिक लोग संक्रमित पाये जा चुके है हालांकि इनमें सवा लाख से अधिक स्वस्थ भी हो चुके है जबकि 15 हजार 464 की मौत हो चुकी है।

CM योगी ने गोरखपुर में किया स्वास्थ्य सुविधाओं का निरिक्षण

पिछले करीब एक पखवाड़े में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अब गिरावट का दौर जारी है हालांकि मेरठ, सहारनपुर, नोएडा में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सहारनपुर में संक्रमितों की बढती संख्या चिंता का सबब बनी हुयी है। पिछले 24 घंटे में सहारनपुर में कोरोना के 1042 नये मामले सामने आये है जबकि 885 स्वस्थ भी हुये हैं। मेरठ में 1425 नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1362 रही। मेरठ में फिलहाल 12 हजार 704 मरीजों का उपचार किया जा रहा है जो लखनऊ में उपचाराधीन 23 हजार 609 मरीजों के बाद दूसरी बड़ी संख्या है।

पिछले 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के 1436 नये मामले सामने आये जबकि 3546 ने कोरोना की जंग जीत ली। इस दौरान लखनऊ और कानपुर में 26-26 मरीजों की मौत हुयी। वाराणसी में 909 नये मामले आये और 1773 ठीक भी हुये। कानपुर में 485 और प्रयागराज में 402 नये मामले सामने आये।

हर नागरिक का जीवन कीमती, किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए : योगी

यूपी में अब दस जिले ऐसे है जहां एक्टिव केस की संख्या एक हजार से कम है जबकि 52 जिलों में सक्रिय मरीजों की तादाद पांच हजार से कम हो चुकी है। दस हजार से अधिक सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ लखनऊ और मेरठ में है वहीं कानपुर में 9075, वाराणसी में 9704, प्रयागराज में 6129, नोएडा में 8265, गोरखपुर में 7912, गाजियाबाद में 5782, बरेली में 6387, मुरादाबाद में 8068, झांसी में 6445, सहारनपुर में 7615, मुजफ्फरनगर में 5410 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

Tags: corona in UPCorona testing in UPcorona vaccination in up
Previous Post

CM योगी ने गोरखपुर में किया स्वास्थ्य सुविधाओं का निरिक्षण

Next Post

अगर देने जा रहे हैं किसी को खास तोहफा तो एक बार पढ़े ये खबर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
Next Post
If you are going to give a special gift to someone, then read this news once

अगर देने जा रहे हैं किसी को खास तोहफा तो एक बार पढ़े ये खबर

यह भी पढ़ें

यूपी में कहीं झमाझम बारिश, तो 23 जिलों में सूखे जैसे हालात

23/07/2020

जानें आखिर क्यों खाली पेट फल खाने की दी जाती है सलाह, ये है कारण

09/01/2022
Watermelon Pana

तपती गर्मी से राहत दिलाएगा ये जूस, इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा

14/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version