• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जलते विमान से 379 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Writer D by Writer D
02/01/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Burning Plane

Burning Plane

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जापान। नए साल 2024 के पहले दिन सुनामी और भूकंप जैसी आपदाओं को भी मात देकर उठ खड़े होने वाले जापान ने एक बार फिर से मंगलवार को जलते विमान (Burning Plane) से 379 लोगों को सुरक्षित निकालकर दुनिया को हैरान कर दिया है। बता दें कि जापान में मंगलवार को एक विमान में लैंडिंग के वक्त भीषण आग लग गई और विमान में 379 लोग सवार थे। करिश्मे वाली बात यह है कि भीषण आग के बाद भी सभी 379 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 367 यात्री थे और 12 क्रू मेंबर्स थे। टोक्यो के हेनेडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले जापान एयरलाइंस का विमान एक कोस्ट गार्ड प्लेन से टकरा गया था। इस टक्कर के बाद भीषण आग (Burning Plane) लग गई और देखते ही देखते प्लेन जलकर राख हो गया।

हालांकि हर कोई हैरान है कि इतने भीषण हादसे के बाद भी कैसे एक-एक यात्री को बचा लिया गया। जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक घटना के तुरंत बाद बचाव दल अलर्ट हो गया था। प्लेन के जमीन पर आते ही तुरंत लोगों को उतारने पर फोकस किया गया। इसके अलावा यात्रियों ने भी साहस दिखाया गया और इमरजेंसी एग्जिट से एक के बाद एक उतर गए। कई लोगों ने तो खिड़कियों से ही छलांग लगा दी। कुछ लोगों के जख्मी होने की खबरें जरूरी हैं, लेकिन किसी की भी जान नहीं गई। यह किसी करिश्मे से कम नहीं है।

गनीमत यह रही कि हादसे के तुरंत बाद बचाव दल ऐक्टिव हुआ और आग बुझाने के लिए दमकल की 70 गाड़ियां पहुंच गईं। प्लेन तो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, लेकिन यात्री सभी सेफ निकले हैं।

अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री

बता दें कि दशकों से जापान में कोई बड़ा विमान हादसा नहीं हुआ है। आखिरी बार 1885 में टोक्यो से ओसाका जा रहा जापान एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इसमें 520 यात्री और क्रू मेंबर मारे गए थे। किसी एक विमान हादसे में मरने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। बता दें कि साल 2024 के दूसरे ही दिन जापान को यह एक नई आपदा झेलनी पड़ी।

साल के पहले ही दिन भीषण भूकंप, सुनामी का भी है रिस्क

जापान में साल के पहले दिन रिक्टर स्केल पर 7.5 की तीव्रता का भीषण भूकंप आया और अब तक इसमें 48 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं भूकंप के बाद सुनानी का भी अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को ही भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठती देखी गई थीं। बता दें कि 2004 में भी जापान को सुनामी का भीषण कहर झेलना पड़ा था, लेकिन जीवटता के लिए मशहूर यह देश फिर से उठ खड़ा हुआ। उस आपदा में एक ही दिन में ढाई लाख मारे गए थे और करीब 30 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा था।

Tags: # world newsburning planeinternational Newsjapan plane accident
Previous Post

अलौकिक, अभूतपूर्व, अविस्मरणीय होगा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह: मुख्यमंत्री

Next Post

लखनऊ मेट्रो का विस्तार राजधानी की आवश्यकता: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

जैश कमांडर मुहम्मद आसिम की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और बेटा ने भी गंवाई जान

16/10/2026
Main Slider

पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों समेत 29 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

15/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ का कहर, 5.94 लाख घरों की बिजली गुल

10/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 22 भारतीय नाविक बाल-बाल बचे

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

लखनऊ मेट्रो का विस्तार राजधानी की आवश्यकता: योगी

यह भी पढ़ें

अर्जुन बिजलानी बने ‘खतरों के खिलाड़ी’, इनाम में मिली कार के साथ इतनी बड़ी प्राइज मनी

27/09/2021
Maha Kumbh

मैड्रिड के इन्टरनेशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर में विश्व को दिया जाएगा महाकुम्भ का निमंत्रण

04/01/2025
CM Yogi addressed rally in Firozabad

फिर से लहराने लगा कांच की नगरी का वैभव: सीएम योगी

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version