• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar: जहरीली शराब पीने से अबतक 38 लोगों की मौत, थाना प्रभारी निलंबित

Writer D by Writer D
15/12/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना/छपरा। राज्य के सारण जिले में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के मशरख थाना प्रभारी रितेश मिश्रा और चौकीदार विकेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspended) कर दिया है। वहीं जिले में अबतक 86 वांछित लोगों की गिरफ्तारी (Arrested) की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मद्य निषेध विभाग पूरे जिले में महाअभियान चला रहा है। इस कार्रवाई के दौरान गुरुवार सुबह तक 86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 12.54 लीटर विदेशी शराब, 1671 लीटर देशी शराब, 150 लीटर स्पिरिट एवं 2206 लीटर महुआ चुलाई- कच्चा पास नष्ट किया गया।

मद्य निषेद विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मशरख थाना के अंतर्गत ग्राम यदुमोड़ से बिक्री-वितरित की गई मिलावटी शराब से मशरख एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कई व्यक्तियों की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में होने एवं कई व्यक्तियों के बीमार होने की सूचना विभिन्न माध्यम से मिली है।

मद्य निषेध कानून के क्रियान्वयन एवं सूचना संकलन में बरती गयी घोर लापरवाही एवं पूर्ण विफलता के साथ ही आदेश का उल्लंघन एवं संदिग्ध आचरण के आरोप में थाना प्रभारी रितेश मिश्रा एवं चौकीदार विकेश तिवारी को निलंबित किया गया है।

जहरीली शराब से 38 मौतों पर बोले नीतीश कुमार- जो शराब पिएगा वह तो मरेगा ही

मद्य निषेद विभाग ने इस घटना की जांच एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया है। यह टीम लगातार छापामारी कर रही है।

जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से इन लोगों की हुई मौत

1. विजेन्द्र राय पिता नरसिंग राय ( डोइला,इसुआपुर थाना)
2. हरेंद्र राम पिता गणेश राम ( मशरख तख़्त,मशरक थाना
3. रामजी साह पिता गोपाल साह ( मशरख )
4. अमित रंजन पिता देवेद्र सिन्हा ( डोइला ) इसुआपुर थाना
5. संजय सिंह पिता वकील सिंह ( डोइला,इसुआपुर थाना  )
6. कुणाल सिंह, पिता यदु सिंह ( मशरख )
7. अजय गिरी, पिता सूरज गिरी,बहरौली,मशरक थाना
8. मुकेश शर्मा, पिता बच्चा शर्मा,मशरक
9. भरत राम, पिता मोहर राम,मशरक तख्त, मशरक थाना
10. जयदेव सिंह, पिता बिंदा सिंह,बेन छपरा, मशरक
11. मनोज राम, पिता लालबाबू राम,दुरगौली, मशरक
12 मंगल राय,पिता गुलज़ार राय, मशरक
13. नासिर हुसैन, पिता शमसुद्दीन, मशरक
14. रमेश राम,पिता कन्हैया राम,मशरक
15. चन्द्रमा राम,पिता हेमराज राम,मशरक
16. विक्की महतो,पिता सुरेश महतो, मढ़ौरा
17. गोविंद राय,घिनावन राय,पचखंडा,मशरक
18. ललन राम, पिता करीमन राम,मशरक पश्चिम टोला
19. प्रेमचंद साह, पिता बुन्नीलाल साह, रामपुर अटौली, इसुआपुर
20. दिनेश ठाकुर, असर्फी ठाकुर, महुली,मशरक
21. सीताराम, पिता सिपाही राय,बहरौली, मशरक
22. विश्वकर्मा पटेल, पिता श्रीनाथ पटेल बस स्टैंड,मशरख
23. जयप्रकाश सिंह, पिता शशिभूषण सिंह, गोपालवाड़ी मशरख
24. सुरेन साह,पिता जतन साह,घोघिया,मशरक,
25. जतन साह, कृपाल साह, घोघिया,मशरक
26. सुरेन साह
27. विक्रम राज खरौनी, मढ़ौरा
28. दशरथ महतो, पिता केसर महतो,डोइला, इसुआपुर
29. चंद्रशेखर शाह पिता भिखारी शाह, बहरौली मशरख
30. जगलाल शाह पिता भरत  शाह बहरौली मशरख
31. अनिल ठाकुर पिता परमा ठाकुर बहरौली मशरख
32. एकराकुल हक़,  पिता मकसूद अंसारी,बहरौली मशरख
32. शैलेन्द्र राय,पिता दिनदयाल राय, बहरौली मशरख
33. उमेश राय, पिता शिव पूजन राय, अमनौर
34. उपेंद्र राय, पिता अक्षय राय, अमनौर
35. सुरेंद्र महतो, पिता यमुना महतो, लालापुर मढ़ोरा
36. दूधनाथ तिवारी, पिता महावीर तिवारी,बहरौली, मशरख
37. भरत शाह,पिता गोपाल शाह, शास्त्री टोला, मशरख
38. सलाऊदीन मियां, पिता वकील मिया, अमनौर

Tags: bihar newschapra newsNational newssaran poisonous liqour
Previous Post

जहरीली शराब से 38 मौतों पर बोले नीतीश कुमार- जो शराब पिएगा वह तो मरेगा ही

Next Post

2022 में भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढा ‘Sex on the Beach’, जानें इसकी रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
Sex on the Beach

2022 में भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढा 'Sex on the Beach', जानें इसकी रेसिपी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किया नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान, कहा-हम सबको मिलकर इसे है हराना

12/12/2023
SBI

SBI ने जारी किए ऑफिसर की भर्ती के लिए एड्मिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

19/11/2022
CM Dhami met Narendra Singh Tomar

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version