• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2022 में भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे ज्यादा ढूंढा ‘Sex on the Beach’, जानें इसकी रेसिपी

Writer D by Writer D
15/12/2022
in फैशन/शैली
0
Sex on the Beach

Sex on the Beach

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2022 में भारतीय यूजर्स द्वारा इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए कीवर्ड्स की सूची गूगल ने हाल ही में जारी की है. इनमें से एक है, सेक्स ऑन द बीच (Sex on the Beach). इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, यह जान लीजिए कि यह एक कॉकटेल की रेसिपी है. गूगल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक,  भारत में सबसे ज्यादा सर्च रेसिपी की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर था. टॉप पर सर्च की गई रेसिपी थी पनीर पसंदा, फिर मोदक, फिर सेक्स ऑन द बीच, फिर चिकन सूप और पांचवें नंबर पर मलाई कोफ्ते. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर यह रेसिपी है क्या, जिसके बारे में जानने के लिए भारतीय इतने ज्यादा उत्सुक थे.

क्या है सेक्स ऑन द बीच (Sex on the Beach)

भारत में शराब पीने वालों की अच्छी खासी तादाद है. ऐसे में कॉकटेल रेसिपीज के बारे में सर्च होना कोई अचरज की बात नहीं है. कॉकटेल यानी शराब, बर्फ और विभिन्न तरह के लिक्विड मसलन-जूस, सोडा आदि के मिश्रण से तैयार ड्रिंक. जहां तक सेक्स ऑन द बीच कॉकटेल का सवाल है, इसे वोदका,  पीच श्नैप्स (Peach Schnapps), ऑरेंज जूस, क्रैनबेरी जूस आदि मिलाकर तैयार किया जाता है. वाइन एक्सपर्ट मानते हैं कि इस कॉकटेल का नाम भले ही विवादित हो, लेकिन इसका स्वाद और जायका बेहद रिफ्रेशिंग होता है. बता दें कि इसमें पड़ने वाली Peach Schnapps एक किस्म का एल्कॉहल है.

कैसे पड़ा इतना अजीबोगरीब नाम

कहते हैं कि 1987 में इसके प्रमोशन के लिए ही पहली बार अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बारटेंडर ने यह कॉकटेल तैयार की. समंदर किनारे यानी बीच पर बने बार में छुट्टी मनाने पहुंचे लोग बहुतायत में इसे ऑर्डर करते थे. हफ पोस्ट वेबसाइट पर छपे एक आर्टिकल में कुछ स्रोतों के आधार पर इस कॉकटेल के नाम की वजह तलाशने की कोशिश की गई है. दावा है कि इस कॉकटेल को फ्लोरिडा के कनफेटी बार में काम करने वाले बारटेंडर टेड ने बताया.

ठंड के मौसम में उठाएं चिकन सूप का लुत्फ

टेड का मानना था कि उनके बार में पहुंचे बहुत से ग्राहक वसंत के मौसम में छुट्टियां मनाने आए वे लोग थे, जिनकी वहां आने की दो ही वजह थी, एक सेक्स और दूसरा बीच यानी समंदर. हालांकि, एक अन्य दावे के मुताबिक, इस कॉकटेल का जिक्र तो 1982 American Bartenders School book में भी था. वजह चाहे जो हो, लेकिन यह तो तय है कि इसका , खुमार धीरे-धीरे अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लोगों की जुबान पर चढ़ गया.

Sex on the Beach बनाने की रेसिपी

Sex on the Beach को बनाना बेहद आसान है. कुछ लोग ऑरेंज जूस की बजाए पाइनेपल जूस इस्तेमाल करते हैं लेकिन क्लासिक कॉकटेल में ऑरेंज जूस ही इस्तेमाल होता है. वाइन एक्स्पर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में 45 ml वोदका, 30 ml पीच श्नैप्स, 45 एमएल ऑरेंज जूस, 45 ml क्रैनबेरी जूस की जरूरत होती है. इन सभी को शेकर में डालकर बर्फ डालें और अच्छे से शेक कर लें. एक हाईबॉल गिलास में बर्फ डालें और शेकर से पूरा लिक्विड गिलास में डालें. गार्निशिंग के लिए संतरे की फांक और कॉकटेल अंब्रेला का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Tags: Sex on the BeachSex on the Beach cocktaleSex on the Beach nameSex on the Beach recipe
Previous Post

Bihar: जहरीली शराब पीने से अबतक 38 लोगों की मौत, थाना प्रभारी निलंबित

Next Post

‘जिस थियेटर में लगे पठान उसे फूंक दो’, बोले अयोध्या के महंत राजू दास

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
Besharm Rang

'जिस थियेटर में लगे पठान उसे फूंक दो', बोले अयोध्या के महंत राजू दास

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने हॉट एयर बैलून पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटी का किया शुभारंभ, राफ्टिंग भी की

09/03/2023
milk

प्रदेश में दूध कारोबार की बदल रही फिजा, डेयरी लगने से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

01/07/2021
60 people died in a massive fire at a shopping mall.

शॉपिंग मॉल में भीषण अग्निकांड… 60 लोग जिंदा जले, 81 अब भी लापता

22/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version