• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

4 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलाह सहित 6 गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। जनपद के थाना एका, दक्षिण, रसूलपुर व लाइनपार पुलिस टीम ने गुरूवार की रात्रि 4 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भण्डाफोड़ करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे समेत अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये है। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर सभी को जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में अवैध शस्त्रों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष एका नरेन्द्र कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र बलराम निवासी मोहब्बत पुर थाना एका को श्याम ईंट भट्टे के पीछे ग्राम मौहब्बतपुर से अवैध शस्त्र बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 7 तमंचा, 2 पौनिया, 1 रायफल, कारतूस व उपकरण बरामद किये है। जबकि इसका साथी अनूप पुत्र बदन सिंह निवासी नगला गलुआ थाना अवागढ़ जनपद एटा फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी रामगढ़ रामेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर ग्राम लालउ के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए अभियुक्त अजय कुमार पुत्र मलखान निवासी धनिया पिलुआ जनपद एटा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 9 तमंचा, कारतूस, अधबने तमंचे व उपकरण आदि सामान बरामद किया है।

थाना रसूलपुर उपनिरीक्षक अुर्जन सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर दुर्गा नगर गली नम्बर 8 थाना रसूलपुर से 3 अभियुक्तों मुकल पुत्र वीरेन्द्र शर्मा, प्रान्शू शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासीगण दुर्गा नगर गली नम्बर 8 थाना रसूलपुर व विशाल शर्मा उर्फ विहान पुत्र प्रकाश चन्द्र शर्मा निवासी लेबर कालोनी थाना लाइपार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 5, एक पौनिया, एक बंदूक, 4 अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है।

थाना प्रभारी लाइनपार आजादपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर रेलवे लाइन के पार खण्डर के ऊपर बेहड़ में बनी एक कोठरी से अवैध शस्त्र बनाते हुए एक अभियुक्त राकेश पुत्र अतर सिंह बघेल निवासी सन्तनगर थाना लाइनपार को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 8 तमंचा, दो अधबने तमंचे, कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पूछताछ की गई है। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गई है।

Tags: crime newsfirojabad newsIllegal arms factoryup news
Previous Post

पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपयों की लूट

Next Post

फर्जी जमानत के मामले में चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Sabudana Khichdi
खाना-खजाना

व्रत में फलाहार के तौर पर करें साबूदाना खिचड़ी का सेवन

21/09/2025
Veg Hot Dog
Main Slider

ब्रेकफ़ास्ट में बनाएं बच्चों का फ़ेवरट, जानें रेसिपी

21/09/2025
Akhand Jyot
Main Slider

शारदीय नवरात्रि में प्रज्वलित करें अखंड ज्योति, तो जानें नियम और महत्व

21/09/2025
Navratri
Main Slider

नवरात्रि शुरू होने से पहले ले आएं पूजन की मुख्य सामग्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

21/09/2025
Shardiya Navratri
Main Slider

जानें नवरात्रि में कलश पर नारियल स्थापना का नियम एवं विधि

21/09/2025
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

फर्जी जमानत के मामले में चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

यह भी पढ़ें

सायरा बानो बीजेपी में शामिल

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ जंग लड़ने वाली सायरा बानो बीजेपी में शामिल

11/10/2020

ठाकुर बांकेबिहारी बने बिजनेस पार्टनर, उद्योगपति ने भेजा ढाई करोड़ का चेक

05/04/2022
dhanteras

जानें इस साल कब है धनतेरस या धनत्रयोदशी? पूजा का शुभ मुहूर्त

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version