• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

Writer D by Writer D
11/08/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Haridwar Kanwar Mela

Haridwar Kanwar Mela

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान हरिद्वार में करीब 5 करोड़ शिवभक्तों के पहुंचने का दावा किया गया है। विशाल धार्मिक आयोजन के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से हरिद्वार पहुंचे सभी शिवभक्तों का आभार और अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड ने भगवान शिव के प्रति श्रद्धा के ऐसे विराट स्वरूप का साक्षात्कार किया, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सेवा, अनुशासन और व्यवस्थाओं का समन्वय देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था के साथ ही उत्तराखंड की सेवा और आतिथ्य परंपरा में उनके विश्वास को भी दर्शाता है।

प्रशासन से लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं तक ने निभाई अहम भूमिका

कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन दल और स्वच्छता कर्मियों ने विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां संभालीं। स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी कांवड़ियों की सेवा और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमागम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में योगदान देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों और नागरिकों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस बड़े आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महादेव से की शिवभक्तों के कल्याण की प्रार्थना

मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि देशभर से हरिद्वार पहुंचे सभी शिवभक्तों पर उनकी कृपा बनी रहे और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।

उन्होंने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांवड़ मेले में शिवभक्तों की आस्था और उत्तराखंड की सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।

हर हर महादेव!

Tags: haridwarkanwar melaKanwar Yatra
Previous Post

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Next Post

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
Next Post
CM Yogi

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम बनाने की दी मंजूरी

23/12/2020
AK Sharma

छठ घाटों व पूजा स्थलों में साफ सफाई, सुंदरीकरण, लाइटिंग व सुरक्षा में न हो कोई चूक: एके शर्मा

07/11/2024
पति-पत्नी

कोरोना पॉजिटिव बताकर रंगरेलियां मना रहा था पति, पत्नी को पता चला तो….

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version