• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पटाखे के ढेर में विस्फोट, एक ही परिवार के तीन लोगों सहित 4 की मौत

Writer D by Writer D
31/12/2022
in राष्ट्रीय
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नामक्कल। तमिलनाडु के नामक्कल जिले में बड़ा हादसा हो गया है। शनिवार सुबह यहां पर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल 9 लोग पटाखे के ढेर में हुए विस्फोट (Explosion) से लगी आग (Fire) में झुलसे थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई है।

बताया गया कि जिस घर में यह हादसा हुआ है वहां पटाखे (Firecrackers) बनाए जाते थे और घर में ढेर सारे पटाखे रखे हुए थे। मरने वालों में व्यापारी, उसकी पत्नी, उसकी मां और पड़ोसी शामिल है। पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, जिले के मोहनूर में पटाखा निर्माता और विक्रेता थिल्लईकुमार का घर है। नए साल सहित आगामी अन्य त्योहारों के चलते उसने घर में भारी मात्रा में पटाखे जमा कर रखे थे। उसके घर में पटाखे बनाने का काम भी होता था। शनिवार की सुबह 3.30 बजे अचानक से पटाखों में आग लग गई।

देखते ही देखते पूरे पटाखों में धमाका होना शुरू हो गया और घर आग की चपेट में आ गया। आग भड़की तो थिल्लईकुमार के पड़ोसी के घर को भी अपनी जद में ले लिया। आग लगते ही इलाके में हंगामा मच गया।

मगर, आग इतनी तेजी से भड़की की थिल्लईकुमार, उसकी पत्नी प्रिया, मां सेल्वी और पड़ोसी सहित कुल 9 लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए। शुरूआत में पड़ोसियों ने आग पर काबू करने की कोशिश की। लेकिन, सफल नहीं हो सके। तुरंत ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड को घटना की जानकारी दी गई।

जलते चूल्हे में ‘कल्पना’ का मुंह डाल कर की निर्मम हत्या, शराब पीने से मना करने पर पति बना हैवान

इधर, पांचों झुलसे हुए लोगों को नामक्कल सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान थिल्लईकुमार, पत्नी प्रिया, मां सेल्वी और पड़ोसी की मौत हो गई। वहीं घायल बेटी सहित पांच लोगों का इलाज जारी है।

आग में थिल्लईकुमार का घर बुरी तरह से जला है। पड़ोसी के घर को भी नुकसान पहुंचा है। फायर बिग्रेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पटाखों तक आग कैसे पहुंची। इसकी जानकारी लगाई जा रही है।

Tags: National newstamilnadu news
Previous Post

जलते चूल्हे में ‘कल्पना’ का मुंह डाल कर की निर्मम हत्या, शराब पीने से मना करने पर पति बना हैवान

Next Post

2022 में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को दी बड़ी सौगातें

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
उत्तराखंड

दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर, एमएसपी पर खरीद का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के निर्देश

18/09/2026
उत्तराखंड

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

18/09/2026
उत्तराखंड

सीसीटीएनएस में उत्तराखंड की राष्ट्रीय रैंकिंग सुधरी, 13वें से 9वें स्थान पर पहुंचा राज्य

18/09/2026
उत्तराखंड

नेपाल आपदा राहत सहायता दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

18/09/2026
Next Post
yogi

2022 में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को दी बड़ी सौगातें

यह भी पढ़ें

saif-amrita-kareena

करीना से शादी के पहले सैफ ने अमृता सिंह को लिखी थी चिट्ठी, लिखी थी ये बात

07/02/2021
Lakshmi Narayan Temple

खालिस्तान समर्थकों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

04/03/2023
Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मठ में नजरबंद, ज्ञानवापी में पूजा करने को लेकर अड़े

04/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version