• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
27/01/2026
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Accident

Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के दौसा में अल सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिस कारण हादसे में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई। जबकि, पांचवा शख्स घायल हुआ है।

पापड़दा थाना इलाके के आलूदा इलाके के पास ये हादसा हुआ। हादसे (Accident) का शिकार अर्टिगा कार हरियाणा नंबर की थी। घायल युवक ने पुलिस को बताया- टक्कर के बाद ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, हादसा पापड़दा थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-193 के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। मृतक सभी युवक नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन ट्रक में बुरी तरह फंस गया। टक्कर के बाद कार कुछ दूरी तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान कार में सवार लोगों को संभलने या बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे (Accident) में कार सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पापड़दा थाना पुलिस, एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सबसे पहले ट्रक और कार को अलग करने का प्रयास किया गया। भारी क्षति के चलते कार को काटने के लिए विशेष उपकरणों का सहारा लेना पड़ा। काफी देर की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका और उन्हें दौसा जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक को तुरंत हादसे (Accident) का अहसास नहीं हुआ, जिस कारण कार ट्रक के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। जब ट्रक चालक को पीछे से असामान्य झटका और आवाज का आभास हुआ, तब उसने वाहन रोका। हालांकि तब तक कार में सवार लोगों की जान जा चुकी थी। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Tags: accident newsrajasthan news
Previous Post

कांग्रेस करवा सकती है हमला…. राहुल को डरपोक बताने वाले शकील अहमद को जान को खतरा

Next Post

रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा… UGC की नई गाइडलाइंस का कुमार विश्वास ने विरोध किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Next Post
Kumar Vishwas

रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा... UGC की नई गाइडलाइंस का कुमार विश्वास ने विरोध किया

यह भी पढ़ें

REET 2021

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा(REET) स्थगित, अब बीस जून को होगी

27/03/2021
UP Police

यूपी पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 2430 पदों पर करें अप्लाई

13/05/2023
J&K High Court

राजस्थान कॉपरेटिव रिक्रूटमेंट बोर्ड ने निकाली 385 वैकेंसी, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version