• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन तार गिरने से तीन बच्चों समेत 4 की मौत, मचा कोहराम

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
High Tension Line

High Tension Line

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झारखंड सरकार के निर्देश पर रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन रखा गया है। जमशेदपुर में इसका सख्ती से पालन किया जा रहा है। इस बीच जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एमजीएम थाना इलाके के पीपला स्थित चेक डैम में जर्जर हो चुके 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिरने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चे और वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि सभी चेक डैम में नहा रहे थे, इसी बीच 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया। मृतकों में 13 वर्षीय रोहित महतो, 18 वर्षीय कमल महतो, 16 वर्षीय विमल महतो और 70 वर्षीय महिला फूलो देवी शामिल हैं। इनमें दो सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की कार का भीषण एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

उधर मामले की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल 10- 10 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने की मांग झारखंड सरकार से की है।

उन्होंने बताया कि कई बार दिशा की बैठक में उन्होंने जिले के उपायुक्त से ग्रामीण इलाकों में जर्जर हो चुके बिजली के तारों को बदलने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके उनकी बातों पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने झारखंड सरकार और बिजली विभाग को इसके लिए दोषी ठहराया है। साथ ही सांसद ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए का तत्काल आर्थिक सहयोग दिया।

हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे, हम इसकी चिंता नहीं करते : चंपत

वहीं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने भी इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात कही। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH33 जाम कर दिया।

Tags: crime newshigh tension wireJharkhand newsNational news
Previous Post

हम पर महात्मा गांधी की हत्या के भी आरोप लगे, हम इसकी चिंता नहीं करते : चंपत

Next Post

विधान सभा चुनावी मुकाबले को भाजपा कार्यकर्ता तैयार: स्वतंत्र देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
Next Post

विधान सभा चुनावी मुकाबले को भाजपा कार्यकर्ता तैयार: स्वतंत्र देव

यह भी पढ़ें

Four children drowned in the pond

युवक की डूबने से हुई मौत

07/08/2023
Heavy Rain

यूपी में भारी ​बारिश का अलर्ट जारी, जिलाधिकारी गोण्डा ने दी ये सलाह

28/07/2023
प्रियंका गांधी priyanka gandhi

किसानों का दमन और पूंजीपतियों की कर्जमाफी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बांट रही है सरकार : प्रियंका

26/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version