• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर से दहला ये शहर, शवों की हालत देख कांप गई लोगों की रूह

Writer D by Writer D
10/08/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में घर में सोते समय पति-पत्नी और दो बच्चों को बदमाशों ने चाकू से गला रेत दिया और एसिड डाल दिया। जिससे पति-पत्नी और बेटी की मौके पर मौत (Murder)  हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पूरी घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर गांव की है।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय नागो महतो के पुत्र संजीवन महतो, उसकी पत्नी संजीता और 10 वर्षीय बेटी सपना के रूप में हुई। जबकि इस घटना में गंभीर रूप घायल 7 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी (पुलिस अधीक्षक) मनीष दलबल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

कमरे में चारों ओर फैला था खून

घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो का पूरा परिवार शुक्रवार की रात घड़ी पर्व करने के बाद प्रसाद का वितरण किया था। इसके बाद परिवार करीब 12 बजे सो गया। वहीं, शनिवार की सुबह 7 बजे तक संजीवन महतो के परिवार के बाहर नहीं आने पर पड़ोस की महिला उठाने गई तो दरवाजा बंद था।

वहीं, 30 मिनट बाद भी जब लोग नहीं उठे तो फिर महिला उठाने गई और दरवाजे से झांका तो परिवार मृत पड़ा था। जबकि कमरे में खून फैला हुआ था। हत्या (Murder) के पीछे परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है।

परिजनों कहना है कि संजीवन ने गांव के ही भोला से 7 धुर जमीन खरीदा था। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर भोला दास ने पूरे परिवार पर मुकदमा भी दर्ज करा रखा था। ऐसे में परिवार को शक है कि भोला दास ने ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

हत्या (Murder)  के वजहों का नहीं चल पाया है पता

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि संजीवन सिंह, उसकी पत्नी संजीता देवी और बेटी सपना कुमारी की मौत हो गई है। बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में देर रात तक पूजा हुई है, उसके बाद घटना हुई है। डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी ने यह भी बताया कि संजीवन महतो को करीब 20 साल पहले उसकी पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद उसने करीब 12 साल पहले दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी से एक बेटा है। जिसकी उम्र करीब 20 साल है। वह अपने दादा-दाती के साथ बगल वाले घर में रहता है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

Bangladesh Protest: अब प्रदर्शनकारियों ने SC को घेरा, चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन देंगे इस्तीफा

Next Post

‘दिल चाहता है’ का जादू 23 साल बाद भी बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Dil Chahta Hai

'दिल चाहता है' का जादू 23 साल बाद भी बरकरार

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी कड़े तेवर में बोले- समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ें अधिकारी

12/03/2024
Balkrishna Tripathi

संघ के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन

20/08/2024
Champai Soren

चंपई सोरेन ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से दिया इस्तीफा

29/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version