• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी कड़े तेवर में बोले- समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ें अधिकारी

Writer D by Writer D
12/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन का मकसद जनता को सहूलियत पहुंचाना है। शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत फॉलोअप करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीर्घकालीन-टेक्निकल समस्याओं को लंबित रखने की आदत छोड़ समस्याओं के शीघ्र समाधान पर कार्य करें। शासन-प्रशासन का एकमात्र मकसद जनता को संतुष्ट करना है।

जनता के प्रति शासन-प्रशासन की जवाबदेही, नियमित लें बैठक

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक स्तर पर नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन 1905 के संबंध में बैठक लें। शासन-प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं के प्रति सभी सेवा-भाव से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवसों के दौरान भी सीएम हेल्पलाइन 1905 से आने वाली शिकायतों को तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

मुख्यमंत्री ने(CM Dhami) शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर सुनी समस्या

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से फोन से वार्ता की। उधमसिंह नगर की शिकायतकर्ता भावना फुलारा ने बताया कि उनका राशन कार्ड ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हुआ था, जिस कारण उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के महज पांच दिन में उनकी शिकायत का समाधान किया जा चुका है। वहीं नैनीताल के शिकायतकर्ता सर्वेश शर्मा, हरिद्वार से शिकायतकर्ता सुखजीवन सिंह व देहरादून से शिकायतकर्ता विवेक की शिकायत को सुनते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल लंबित पड़ी शिकायत के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से कार्य न करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट किए जाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से किए गए संवाद संबंधी मैसेज अलर्ट की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। कॉलिंग एग्जीक्यूटिव के संवाद कौशल प्रशिक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही संतोषजनक रूप से बंद शिकायतों का प्रतिशत बीते एक माह में 60 से बढ़कर 61 प्रतिशत हो गया है।

Tags: cm dhamicm helplinedehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

लखनऊ के विकास का श्रेय योगी आदित्यनाथ कोः राजनाथ

Next Post

पेट में गैस की समस्या में आजमाए ये औषधियां

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
Next Post
Gas Problem

पेट में गैस की समस्या में आजमाए ये औषधियां

यह भी पढ़ें

gangrape

हाथरस के बाद बलरामपुर में युवती के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद तोड़े पैर, पीड़िता की मौत

01/10/2020

महात्मा बुद्ध की प्रतिमा रखने को लेकर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव

27/08/2021
Rahul Vaidya

BB14 फेम राहुल वैद्य को मिल रही जान से मारने की धमकियां, जानें पूरा मामला

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version