• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tata Punch होगी और दमदार, सेफ्टी के साथ जुड़ेंगे 4 नए फीचर्स

Desk by Desk
06/01/2026
in Tech/Gadgets
0
टाटा पंच में होने जा रहे ये 4 बड़े बदलाव, सेफ्टी के साथ अब लगेगा धांसू फीचर्स का तड़का
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाटा मोटर्स भारत में 13 जनवरी को टाटा पंच (Tata Punch) फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी के बड़े प्रोडक्ट्स में से एक है. आने वाली टाटा पंच फेसलिफ्ट को कंपनी ने अपने सोशल चैनल पर वीडियो के जरिए पहले ही टीज किया है. टीजर के मुताबिक, नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें बाहर के लुक में कॉस्मेटिक बदलाव, केबिन के अंदर नए फीचर्स और एक नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल है. आइए जानते हैं पंच फेसलिफ्ट में कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं.

नया डिजाइन

टाटा पंच (Tata Punch) फेसलिफ्ट में डिजाइन से जुड़े बड़े बदलाव होंगे. फ्रंट में SUV को पूरी तरह नया लुक मिलेगा, जिसमें पतली रेडिएटर ग्रिल, नए डिजाइन की LED DRL और वर्टिकल स्टाइल में लगे नए हेडलैंप होंगे, जो टाटा पंच EV जैसे होंगे. इसके अलावा बड़ा एयर डैम और ज्यादा उभरा हुआ सिल्वर स्किड प्लेट मिलेगा, जो SUV को ज्यादा दमदार लुक देगा. साइड प्रोफाइल में 16-इंच अलॉय व्हील का नया डिजाइन मिलेगा. पीछे की तरफ स्मोक्ड इफेक्ट के साथ नया कनेक्टेड टेललैंप क्लस्टर होगा, जो टाटा अल्ट्रोज जैसा होगा. साथ ही, कार में नया ब्लू कलर भी मिलेगा, जो नए कलर ऑप्शन का हिस्सा होगा.

ज्यादा फीचर्स

टाटा पंच (Tata Punch) फेसलिफ्ट के फ्रंट में टाटा लोगो के नीचे फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम होगा. टेस्टिंग के दौरान देखी गई कारों से पता चलता है कि फेसलिफ्ट मॉडल में नया इंटीरियर लेआउट, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया HVAC पैनल मिलेगा. इसमें नया 65W टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी होगा. इसके अलावा आगे की सीट्स वेंटिलेटेड होंगी और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. पुराने फीचर्स जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी जारी रहेंगे.

सेफ्टी पर फोकस

टाटा पंच (Tata Punch) को भारत की सबसे सुरक्षित किफायती कारों में से एक माना जाता है. इस SUV को ग्लोबल NCAP और भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. सेफ्टी के मामले में फेसलिफ्ट मॉडल में भी वही मजबूत सुरक्षा मिलने की उम्मीद है. इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलेंगे.

नया टर्बो पेट्रोल इंजन

टाटा पंच (Tata Punch) फेसलिफ्ट सिर्फ लुक और फीचर्स तक सीमित नहीं रहेगी. इसमें नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. यह इंजन टाटा अल्ट्रोज रेसर से लिया गया है. अगर इंजन को बदला नहीं गया, तो यह 118 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा. टर्बो पेट्रोल इंजन वाली पंच के पीछे iTurbo बैज मिलेगा. नए इंजन के अलावा मौजूदा पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन भी फेसलिफ्ट मॉडल में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे.

Tags: tata punch
Previous Post

हैकिंग से बचना है? WhatsApp के ये 8 सिक्योरिटी फीचर तुरंत करें एक्टिव

Next Post

सेकेंड हैंड कार खरीदनी है? इन तरीकों से होगी मोटी बचत

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

टेलीग्राम पर लगा अस्थायी बैन खत्म, 30 जून तक नहीं मिलेगा यह फीचर

23/06/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp पर आ रहा है प्राइवेसी का ‘स्पॉइलर मैसेज’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

26/05/2026
Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Next Post
सेकेंड हैंड कार खरीदने पर कैसे बचा सकते हैं पैसे? ये है तरीका

सेकेंड हैंड कार खरीदनी है? इन तरीकों से होगी मोटी बचत

यह भी पढ़ें

Punjab pushes Mumbai to defeat

पंजाब ने मुंबई को हार के मुँह में धकेला, महंगी पड़ी राहुल की पारी

23/04/2021
onion प्याज

प्याज की कीमतों में फिर आई ऊछाल, दिवाली तक भाव हो जाएंगे 100 रुपये किलो

21/10/2020
Parashuram procession

मुस्लिम समुदाय ने पेश की मिसाल, परशुराम शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

03/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version