• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रशेखर पर फायरिंग करने वालों की कार बरमद, 4 संदिग्ध हिरासत में

Writer D by Writer D
29/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, सहारनपुर
0
Chandrashekhar

Bhim Army chief Chandrashekhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar) पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने हमलावरों की कार बरामद कर ली है। चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सहारनपुर के देवबंद थाने में भीम आर्मी के पदाधिकारी और चंद्र शेखर के साथी मनीष कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज की गई। दर्ज केस में हत्या के प्रयास के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। हमलावर जिस स्विफ्ट कार से आए थे, उसका नंबर एचआर 70 डी 0278 बताया जा रहा है।

एक दिन पहले (28 जून) ही सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar) के काफिले पर फायरिंग की गई थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंद्रशेखर (Chandrashekhar) अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। गोली उन्हें छूकर निकल गई थी, जिससे वह घायल हो गए थे। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान देखे गए थे।

भीम आर्मी प्रमुख पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने बरसाई गोलियां

हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे। गोली चंद्रशेखर की पीठ को छूकर निकली थी। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूट गए थे। हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस लगातार आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी।

जिस समय हमला हुआ, चंद्रशेखर (Chandrashekhar) दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान बीच रास्ते में देवबंद में उनके काफिले पर हमला हो गया था। पीछे से आई हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कुल चार राउंड फायरिंग हुई थी।

हिंसा की आग में झुलसा फ्रांस, पुलिस पर युवक के मर्डर का आरोप

भीम आर्मी चीफ ने हमले के बाद एजेंसी से कहा था, ‘मुझे ठीक से याद नहीं है, लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।’

सूत्रों के मुताबिक हमलावरों की गाड़ी का नंबर भी सामने आ गया था। बताया गया कि हमलावर सफेद रंग की छोटी कार से आए थे। वहीं जिस गाड़ी का नंबर बताया गया था, वह स्विफ्ट डिजाइर है।

Tags: Bheem army Chief Chandrashekharcrime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से उमस मिली राहत

Next Post

OMG: सुहागरात से पहले दूल्हा बना पिता, दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

सपा की सरकार में सैफई सिंडिकट खून चूसने का काम करता था: मुख्यमंत्री योगी

02/09/2026
Banke Bihari Temple
उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में हाई अलर्ट, मंगला आरती के लिए सिर्फ 600 की एंट्री

02/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी चुनाव से पहले BJP में सवर्ण आयोग की मांग तेज, जेपी नड्डा से मिले सांसद

02/09/2026
road caves in near IT Crossing.
Main Slider

लखनऊ में बारिश बनी आफत, IT चौराहे के पास धंसी सड़क; गड्ढे में गिरा बाइक सवार

02/09/2026
Next Post
bride

OMG: सुहागरात से पहले दूल्हा बना पिता, दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म

यह भी पढ़ें

anita hassanandani

अनीता हसनंदानी ने बताया कैसे अभी तक छिपाया था बेबी बंप

13/10/2020
Swing

इन चीजों से दे अपने घर को नया लुक

09/02/2025
Unwanted Hair

अनचाहे बालों से इन आसान तरीकों से पा सकती हैं मुक्ति

31/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version